PlayBreaking News

मोदी बोले :भारत दुनिया का तीसरे सबसे बड़ा इको सिस्टम, आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप, युवाओं का फोकस रियल प्रॉब्लम सोल्व करने पर

Follow on Google News
भारत दुनिया का तीसरे सबसे बड़ा इको सिस्टम, आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप, युवाओं का फोकस रियल प्रॉब्लम सोल्व करने पर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत आज दुनिया का थर्ड लार्जेस्ट स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, जबकि आज इनकी संख्या बढ़कर 2 लाख से ज्यादा हो चुकी है। उन्होंने यह बातें 'नेशनल स्टार्टअप डे' के मौके पर कही है।

    आगे वे बोले कि भारत के युवाओं का फोकस वास्तविक समस्याओं के समाधान पर है। उन्होंने कहा, “हमारे यंग इनोवेटर्स ने नए सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस दिखाया है। मैं उन सभी युवाओं की दिल से सराहना करता हूं।”

    Twitter Post

    मोदी- अगले 10 वर्षों में टेक- इनोवेशन में भी नेतृत्व करें भारत

    प्रधानमंत्री ने ये बातें शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कहीं, जहां स्टार्टअप इंडिया कैंपेन के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश का लक्ष्य होना चाहिए कि आने वाले 10 वर्षों में भारत न केवल नए स्टार्टअप्स बल्कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करे। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

    कब लॉन्च हुआ था 'स्टार्टअप कैंपेन'

    स्टार्टअप इंडिया कैंपेन की शुरुआत 16 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस पहल का उद्देश्य देश में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना, साथ ही निवेश के जरिए आर्थिक विकास को गति देना है। पिछले एक दशक में स्टार्टअप इंडिया ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आज देशभर में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स को मान्यता मिल चुकी है, जो भारत को दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

    इस अभियान ने न सिर्फ युवाओं को अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने का मंच दिया है, बल्कि रोजगार सृजन, तकनीकी नवाचार और आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts