Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPS Service Meet 2026 :भोपाल में जुटे प्रदेशभर के पुलिस अफसरों ने साझा की यादें और भविष्य के लिए किए टारगेट फिक्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने नारकोटिक्स की डेडलाइन तय की।
Follow on Google News
भोपाल में जुटे प्रदेशभर के पुलिस अफसरों ने साझा की यादें और भविष्य के लिए किए टारगेट फिक्स
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। आईपीएस मीट-2026 का गरिमामय माहौल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ करते हुए प्रदेश से नक्सल उन्मूलन और नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए सजग और सतर्क रहने की नसीहत भी दी। 

    Uploaded media मुख्यमंत्री डॉ यादव शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में आईपीएस मीट2026 का दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस की सराहना करते हुए साफ कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखें। किसी भी प्रकार का दबाव नहीं मानें। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की महत्ता बताते हुए पुलिस कार्य में चुनौतियों का जिक्र किया। साथ ही नक्सल वाद की समस्या का पूर्ण उन्मूलन की बधाई भी पुलिस को दी तथा कहा कि नई ऊर्जा का संचालन करने के लिए श्रीकृष्ण भगवान की सेना का अनुशासन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करने में पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। साथ ही कहा कि पुलिस अधिकारी समागम के दो दिनों में अपने अनुभव साझा कर उत्साह के साथ समागम का आनंद लें। 
    Uploaded media

    डीजीपी ने उज्जैन महाकुं भ की तैयारियो को सामने रखा

    इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस का अगला टारगेट फिक्स करते हुए कहा कि 2026 से तीन साल तक प्रदेश में नारकोटिक्स को समाप्त करना है। साथ ही नशे के खिलाफ पुलिस के मैदानी अमले की बेहतरीन कार्रवाई के लिए भी पीठ थपथपाई। पुलिस महानिदेशक ने वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों और चुनौतियों के विषय में संबोधन दिया तथा नक्सल समस्या का उन्मूलन, डायल 112 का संचालन, ई-जीरो ऋकफ, पुलिस के उत्कृष्ट कार्य, गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी, सेफ क्लिक अभियान, तनाव मुक्ति का प्रयास, नशा मुक्ति अभियान, पुलिस भर्ती बोर्ड, इन्वेस्टीगेशन अलाउंस आदि की जानकारी देने के साथ ही उज्जैन महाकुंभ की तैयारियों की जानकारी भी साझा की।  इस मौके पर आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर सहित एसोसिएशन के रियाज इकबाल, हितेष चौधरी सहित स्पेशल डीजीपी, एडीजी, आईजी, डीआईजी आदि मौजूद थे। 

    Uploaded media

    पुलिस परिवारों का सम्मिलन और होंगे रंगारंग कार्यक्रम

    पुलिस आफीसर्स मैस में शुक्रवार और शनिवार की शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें फैशन शो, नाटक, डांस, गायन आदि होंगे, जिसमें पुलिस अधिकारी बढ़-चढ़कर साझेदारी करेंगे। साथ ही पुलिस परिवारों को भोपाल के मानव संग्रहालय और दूसरे महत्वपूर्ण स्थानों की भी सैर करवाई जा रही है। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश भर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तथा उनके परिजन सहभागिता कर रहे हैं।  सर्विस मीट का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना, व्यावसायिक विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना तथा सांस्कृतिक और पारिवारिक सहभागिता के माध्यम से सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करना है।

    Uploaded media

    राजेश पंडित ने दिया इनसाइड द माइंडस आई पर व्याख्यान

    राजेश पंडित द्वारा  इनसाइड द माइंडस आई पर व्याख्यान दिया गया। राजेश पंडित एक प्रतिष्ठित प्रबंधन सलाहकार, शिक्षाविद और स्टार्टअप सलाहकार हैं। उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है तथा प्रतिष्ठित संगठनों में नेतृत्व पदों पर रहते हुए वैश्विक और भारतीय दोनों ग्राहकों का प्रबंधन किया है। एक व्यावहारिक शिक्षाविद के रूप में, वे आईआईएम अहमदाबाद और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद में पढ़ाते हैं। उनका जीवन का ध्येय भारतीय युवाओं की सफलता में योगदान देना है।

    देखें और तस्वीरें...

    Uploaded media

     

    Uploaded media

     

    Uploaded media

     

    Uploaded media

     

    Uploaded media

     

    Uploaded media

     

    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media 
    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts