Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान, 15 सितंबर के बाद स्ट्रॉन्ग सिस्टम होगा एक्टिव

अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान, 15 सितंबर के बाद स्ट्रॉन्ग सिस्टम होगा एक्टिव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और बालाघाट जिलों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में मानसून कमजोर पड़ा है, जिससे कई जिलों में तेज धूप बनी हुई है। वहीं,15 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।

    24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि अगले 24 घंटे में मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और बालाघाट जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जगहों पर ढाई से साढ़े चार इंच तक पानी गिरने का अनुमान है।

    एमपी में कमजोर हुआ मानसून का सिस्टम

    प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे इलाकों में तेज धूप नजर आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून को लेकर जो सिस्टम था, वह अब कमजोर हो गया है, इसलिए पूरे प्रदेश में एकसाथ बारिश नहीं हो रही है। 

    भोपाल में ढाई घंटे में डेढ़ इंच बारिश 

    बता दे कि मंगलवार को भोपाल में ढाई घंटे में डेढ़ इंच बारिश हुई। वहीं, सागर में सवा इंच और छिंदवाड़ा में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। इसके अलावा, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, सतना, डिंडौरी, उमरिया और सीधी में भी बारिश हुई। कुछ जिलों में रातभर रिमझिम बारिश चलती रही।

    Twitter Post

    भदभदा का 1और कलियासोत डैम के 2 गेट खुले

    भोपाल के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने के कारण बड़ा तालाब फिर से भरने लगा है। मंगलवार दोपहर को जब जलस्तर 1666.80 फीट तक पहुंचा, तो भदभदा डैम का एक और गेट खोल दिया गया। इससे पहले 6 सितंबर को भी एक गेट खोला गया था। वहीं बढ़त जलस्तर के चलते मंगलवार रात साढ़े 8 बजे कलियासोत डैम के दो गेट खोल दिए  गए। साथ ही आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया। निचली बस्तियों के लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की गई।

    प्रदेश में 15 सितंबर से तेज बारिश की उम्मीद

    मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि फिलहाल मानसून का सिस्टम कमजोर है और ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। लेकिन 15 सितंबर के बाद, एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम फिर से एक्टिव होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts