Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल में गिरा पानी; जानें क्यों बदला मौसम

प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल में गिरा पानी; जानें क्यों बदला मौसम
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) के चलते प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। भोपाल में शनिवार रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन के लिए 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। फिलहाल 29 अक्टूबर तक बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। धार, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर में अगले 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

    भारी और हल्की बारिश का अलर्ट

    भारी बारिश का येलो अलर्ट: धार, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर में अगले 24 घंटे में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।

    हल्की बारिश व गरज-चमक: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में हल्की बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक की संभावना है।

    मौसम साफ और धूप: प्रदेश के शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

    भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, पांढुर्णा और कई अन्य जिलों में शनिवार को बारिश हुई। भोपाल में बादल छाए और धुंध के कारण विजिबिलिटी कम हो गई।

    बारिश के दौरान तापमान में बदलाव

    प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, रात का तापमान पिछले कुछ दिनों की तरह 15 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौर के बाद रात का तापमान फिर से घट सकता है।

    इस साल कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

    मध्य प्रदेश में इस साल मानसून 16 जून से 13 अक्टूबर तक एक्टिव रहा। कुल 3 महीने 28 दिन तक बारिश दर्ज की गई। मानसून के दौरान प्रदेश में औसतन 106% बारिश हुई, जबकि वास्तविक में 121% बारिश रिकॉर्ड की गई।

    सबसे ज्यादा बारिश: गुना (65.7 इंच), मंडला-रायसेन (62 इंच), श्योपुर-अशोकनगर (56 इंच)।

    कम बारिश वाले जिले: शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार।

    मानसून के खत्म होने के बाद भी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के डिप्रेशन के कारण अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

    अगले दो-तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

    27 अक्टूबर: झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी में भारी बारिश का यलो अलर्ट।

    हल्की बारिश: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट।

    28 अक्टूबर: झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश।

    29 अक्टूबर: भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts