Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Money Laundering Case : दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को दी दुबई जाने की इजाजत

Follow on Google News
Money Laundering Case : दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को दी दुबई जाने की इजाजत
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को दुबई जाने की इजाजत दे दी है। एक्ट्रेस ने एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए दुबई जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। जैकलीन ने बीते बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में आवेदन दायर किया था। बता दें कि, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चल रही जांच के चलते उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं थी। https://twitter.com/ANI/status/1618844144553848832?s=20&t=T6uz0qOLXPiaFD51HkOYsw

27 से 30 जनवरी तक दुबई में है कार्यक्रम

जैकलीन ने कहा था कि उन्हें पेप्सिको इंडिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27 से 30 जनवरी तक दुबई में रहने की अनुमति दी जाए। इसके लिए जैकलीन की ओर से बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दायर किया था।

क्या है पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और अन्य छह लोगों के खिलाफ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दायर की गई थी। जिसके बाद एक के बाद एक कई नए खुलासे हो रहे हैं। जैकलीन और नोरा समेत इस मामले में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। ये भी पढ़ें- महाठग सुकेश चंद्रशेखर के नए लेटर में खुलासा, लिखा- नोरा चाहती थीं मैं जैकलीन को छोड़ दूं, करती थीं ब्रेनवॉश… दरअसल, सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व फाउंडर को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर उनके परिवार से 200 करोड़ रुपए की ठगी की है। यह सब उसने जेल में रहते हुए ही किया। कहा जा रहा है कि यही पैसा वह फिल्मी कलाकारों पर लुटा रहा था। दावा है कि इस लालच में चाहत खन्ना, नेहा कपूर और नोरा फतेही ने सुकेश से तिहाड़ जेल में कई बार मुलाकात की थी। ED ने 24 अगस्त को चेन्नई में सुकेश का सी-फेसिंग बंगला सीज कर लिया था। बंगले से 82.5 लाख रुपए, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी कारें जब्त की गई थीं। ये भी पढ़ें- जैकलीन फर्नांडिस का खुलासा! बोलीं- ‘सुकेश ने मेरे इमोशंस के साथ खेला… करियर बर्बाद किया, नरक बन गई जिंदगी’

ठग सुकेश ने जैकलीन को दिए थे करोड़ों के गिफ्ट्स

जानकारी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। ऐसा भी बताया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे। परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे। पहले ऐसा बताया गया था कि ठग सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 215 करोड़ रुपए ठगे थे। इसके बाद सुकेश ने जैकलीन को उन्हीं जबरन वसूली के पैसों से करोड़ों के महंगे तोहफे दिए थे। गिफ्ट्स में डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा समेत कई दूसरे महंगे तोहफे भी शामिल थे। बताया गया था कि सुकेश ने ये सारा पैसा लोगों को ठग कर कमाया था। मनोरंजन जगत की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts