Naresh Bhagoria
8 Nov 2025
Aakash Waghmare
8 Nov 2025
Aakash Waghmare
7 Nov 2025
स्पोर्ट्स डेस्क। आपने एक ओवर में 6 छक्कों के रिकॉर्ड के बारे में सुना ही होगा। साल 2007 में युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्डकप में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में यह रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही रवि शास्त्री भी रणजी ट्रॉफी में लगा चुके हैं। लेकिन, अब एक और नया रिकॉर्ड बना है। सिर्फ ओवर में छह छक्के नहीं लगे। ओवर समेत आठ गेंदों पर लगातार आठ छक्के मारे गए।
बता दें 8 गेंदों में 8 छक्के का यह बड़ा रिकार्ड रविवार को सूरत में खेले गए रणजी ट्रॉफी के मैच में बना। यह कारनामा किया है मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी ने। 25 साल के आकाश ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 14 बॉल पर नाबाद 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज 11 बॉल पर हाफ सैंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
आकाश चौधरी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार 6 बॉल पर 6 सिक्स लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने है। उनसे पहले गैरी सोबर्स ने साल 1968 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह सिक्स मारे थे। उन्होंने यह कारनामा ग्लैमरगन और नॉटिंघमशायर के बीच मैच में मैल्कम नैश के एक ओवर में किया था। उसके बाद फिर 1984-85 में रवि शास्त्री ने भी एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे।