इंदौर के फीनिक्स मॉल में नाबालिग से मारपीट : गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हंगामा

Follow on Google News
 गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हंगामा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के एम-आर 10 स्थित फीनिक्स मॉल में एक कंसर्ट के दौरान नाबालिग लड़के के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट की यह घटना एक कंसर्ट की है। बताया जा रहा है कि कंसर्ट में शराब भी परोसी जा रही थी। नाबालिग और उसके साथ गई गर्लफ्रेंड ने भी ड्रिंक कर रखा था। जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान लड़की के साथ वहां मौजूद कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। नाबालिग ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे जमकर पिटाई की।

    कंसर्ट के दौरान मारपीट

    कनाड़िया इलाके में मौजूद फीनिक्स मॉल में शनिवार रात 'सीधे मौत' रैपर का कंसर्ट चल रहा था। इसमें कई युवा पहुंचे थे। कंसर्ट में पीड़ित 17 वर्षीय लड़का अपनी एक दोस्त के साथ आया था। दोनों ही नशे की हालात में थे। इसी दौरान छेड़छाड़ का विरोध करने पर वहां मौजूद अन्य लड़कों ने उससे भी मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान यहां मौजूद बाउंसरों ने सभी को अलग किया। इसके बाद नाबालिग और युवती वहां से चले गए। बता दें नाबालिग लड़का एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र है।

    कुछ दिन पहले नाबालिग की चाकू मारकर की थी हत्या

    कंसर्ट का वायरल वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अफसर मामले का संज्ञान लेने की बात कह रहे हैं। बता दें, इंदौर के एमआईजी और विजयनगर इलाके में पिछले दिनों नाबालिग युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि तीन मर्डर तो नशे के दौरान ही हुए थे। लगातार चाकूबाजी की घटनाएं से आम रहवासियों में डर का माहौल बढ़ गया है। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts