Wonder Kid's Record : छत्तीसगढ़ की दो साल की श्रिया ने 9 मिनट में 150 फ्लैशकार्ड पहचाने, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

जांजगीर जिले के चांपा की श्रिया साहू का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आया
 छत्तीसगढ़ की दो साल की श्रिया ने 9 मिनट में 150 फ्लैशकार्ड पहचाने, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चांपा। जांजगीर जिले की नन्ही प्रतिभा के कारण छत्तीसगढ़ एक बार फिर चर्चा में है। चांपा शहर निवासी श्रिया साहू ने 9 मिनट 57 सेकंड में 150 वस्तुओं की पहचान की और अपना नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया। श्रिया ने 'Fastest to identify 150 random flashcards by a toddler' का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह रिकॉर्ड उन्होंने 2 साल, 2 महीने और 24 दिन की उम्र में 10 सितंबर 2025 को हासिल किया। इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के चांपा की इस नन्ही प्रतिभा को प्रसिद्ध कर दिया है। श्रिया की इस उपलब्धि पर उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।  स्थान: उन्होंने यह रिकॉर्ड चांपा, छत्तीसगढ़ से हासिल किया।

    एक बार बताने पर नहीं भूलती

    श्रिया के मां दीक्षा साहू और पिता कौशल किशोर साहू हैं। श्रिया के पिता कौशल किशोर चांपा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। जबकि मां दीक्षा साहू जांजगीर जिले के अकलतरा स्थित आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका हैं। माता पिता ने बच्ची की प्रतिभा के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि श्रिया करीब एक साल की थी तब से ही चीजों को जानने, पहचानने और याद रखने की उसकी क्षकता के बारे में हमें पता चला। किसी भी वस्तु को देख ले और उसे उस वस्तु का नाम बता दें तो वह कभी भी पूछने पर बता देती है। इसी क्षमता की वजह से श्रिया इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तक पहुंच पाई।

    जिलेवासियों के लिए गर्व 

    श्रिया की उपलब्धि से हर कोई हैरान है क्योंकि जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पाते उस उम्र में श्रिया ने सिर्फ 9 मिनट में 150 वस्तुओं को पहचानने का अनोख रिकॉर्ड बना लिया है। यह पूरे जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। श्रिया की इस उपलब्धि पर राज्य स्तर पर भी पुरस्कार करने के बारे में चर्चा चल चुकी है। चांपा के रहवासियों का कहना है कि नन्ही प्रतिभा को राज्य स्तर पर भी पुरस्कार मिलना चाहिए। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts