Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND-AUS 5th T-20 :भारत का T-20 सीरीज पर कब्जा, पांचवा मैच बारिश के कारण बेनतीजा, 2-1 से जीती सीरीज

भारत का T-20 सीरीज पर कब्जा, पांचवा मैच बारिश के कारण बेनतीजा, 2-1 से जीती सीरीज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है। ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा पांचवा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इस श्रंख्ला का पहला मुकाबला भी बारिश में धुल गया था। लेकिन टीम इंडिया ने यह श्रृंख्ला 2-1 से अपने नाम की है। अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। लेकिन मैच बारिश के कारण रोका गया है। बारिश के समय बिजली गिरने के कारण स्टेडियम की आगे की सीटों को खाली कराया गया। मैच रोके जाने से पहले भारत ने 4.5 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए थे।

    इस मैच में भारतीय ओपनर्स अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल नाबाद लौटे। कप्तान मिचेल मार्श ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा को अंतिम मैच में आराम दिया है। उनकी जगह रिंकू सिंह को मौका दिया गया है। 

    Twitter Post

     

    अभिषेक के टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे

    अंतिम मुकाबले में बारिश से पहले अभिषेक ने 13 बॉल का सामना कर 23 रन बनाए थे। पारी में उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का शामिल रहा। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टी-20 इंटरनेशनल के 1000 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। दूसरे छोर पर ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल ने मैच में 16 गंदों में 29 रनों की पारी खेली। जिसमें 6 बाउंड्री शामिल रही। 

    प्लेइंग-11

    ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस और एडम जम्पा।

    भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts