Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Golf Festival In Jabalpur :एक्टर रणदीप हुड्डा बोले- गोल्फ को एलीट क्लास से गांव तक पहुंचाने का मिशन बहुत अच्छा

जबलपुर के भारत गोल्फ महोत्सव में शामिल हुए अभिनेता
एक्टर रणदीप हुड्डा बोले- गोल्फ को एलीट क्लास से गांव तक पहुंचाने का मिशन बहुत अच्छा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। शहर में पहली बार भारत गोल्फ महोत्सव का आयोजन किया गया। रविवार को इस राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिता में फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुए। शहर के आर्मी एरिया में आठ और 9 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम को लेकर रणदीप हुड्डा ने खुशी जाहिर की। खिलाड़ियों के साथ गोल्फ का आनंद लेते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा कि इस खेल को एलीट क्लास से निकलकर गांव तक पहुंचाने का मिशन प्रशंसनीय है। इसके साथ ही मेक इन इंडिया को प्रमोट करने के उद्देश्य के साथ संस्कृति एनवायरमेंट और युवाओं को जागरूक करने की इस खेल के जरिए कोशिश की जा रही है। 

    देश भर में 100 गोल्फ इवेंट कराना बड़ी बात

    रणदीप हुड्डा ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि आज के बच्चे अधिकतर समय मोबाइल के स्क्रीन पर ही व्यस्त रहते हैं ऐसे में खेलों से लगातार उनका रुझान कम हो रहा है। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में इस इवेंट को करने के लिए गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया को मैं बधाई देता हूं। देश भर में गोल्फ के 100 मेगा इवेंट कराना न सिर्फ बहुत बड़ी बात है, बल्कि यह बता रहा है कि अब लोगों का गोल्फ के प्रति भी आकर्षण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत गोल्फ महोत्सव  पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरुआत किया गया था, जबकि इसका समापन जनवरी 2026 में स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा। गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, मेक इन इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देगा।

    जबलपुर में 36वां इवेंट

    जबलपुर में 36वां इवेंट संपन्न हुआ है। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ के खेल की लोकप्रियता को बढ़ाना रहा है। जबलपुर में सबसे प्रमुख और ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स ‘आर्मी एईपीटीए गोल्फ कोर्स’है। इस 18-होल चैंपियनशिप कोर्स की स्थापना 1962 में हुई थी और इसका रखरखाव भारतीय सेना द्वारा किया जाता है। यह जबलपुर छावनी क्षेत्र में स्थित है और इसे मध्य भारत के बेहतरीन गोल्फ स्थलों में से एक माना जाता है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts