PlayBreaking News

Womens Team :आंध्र पदेश सरकार श्री चरणी को देगी विशेष इनाम, 2.5 करोड़ कैश, नौकरी सहित मिलेगा ये इनाम

Follow on Google News
आंध्र पदेश सरकार श्री चरणी को देगी विशेष इनाम, 2.5 करोड़ कैश, नौकरी सहित मिलेगा ये इनाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। महिला वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ियों का सम्मान लगातार जारी है। जहां ICC और BCCI से रिकॉर्ड प्राइज मनी मिलने के बाद अब राज्य सरकारें अपने प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। भारतीय स्पिनर श्री चरणी को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। वहीं अब तक टीम के कई खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट रहे हैं। 

    श्री चरणी को मिलेगा विशेष इनाम

    आंध्र प्रदेश सरकार ने 21 साल की श्री चरणी के लिए एक विशेष इनाम की घोषणा की। जिसके तहत सरकार उन्हें 2.5 करोड़ रुपये का कैश इनाम, ग्रुप-1 की सरकारी नौकरी और उनके गृहनगर कडप्पा में 1000 वर्ग गज का घर देकर सम्मानित करेगी. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली से लौटने पर चरणी से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। सीएम ने वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता आंध्र प्रदेश के लिए गौरव का पल है। इसके अलावा चरणी को एक छोटे से समारोह में भी सम्मानित किया गया।

    चंद्रबाबू नायडू ने जमकर की सराहना

    मुख्यमंत्री  चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि विश्व कप जीतकर उन्होंने भारतीय महिलाओं की शक्ति का परिचय दिया है और महिला एथलीटों के लिए एक आदर्श बन गई हैं। नायडू ने भारतीय टीम को भविष्य में और सफलता की शुभकामनाएँ दीं। वहीं जब श्री चरणी ने मुख्यमंत्री से मिलीं तो उन्होंने महिला क्रिकेटरों द्वारा साइन की गई एक टी-शर्ट भेंट की।

    Twitter Post

     

    मीडिया से बातचीत करते हुए श्रीचरणी  ने कहा कि वह सभी का प्यार और स्नेह पाकर खुश हैं। श्री चरणी ने कहा कि उन्हें अपने परिवार से प्रोत्साहन मिला। श्री चरणी ने कहा कि उनके मामा ने ही उन्हें क्रिकेट से परिचित कराया था। उन्होंने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन में प्रशिक्षण लिया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts