Olympic Games Preparation : हर शहर और गांव से चुने जाएंगे बॉक्सर, देश में 25 हजार महिला बॉक्सर

भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया प्लान
Follow on Google News
हर शहर और गांव से चुने जाएंगे बॉक्सर, देश में 25 हजार महिला बॉक्सर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हर्षित चौरसिया, जबलपुर। भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र अपने एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार दोपहर जबलपुर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस-2 में उन्होंने खास चर्चा में कहा कि पहले की अपेक्षा बॉक्सिंग खेल की तरफ युवाओं का रुझान बढ़ा है। 2036 में होने वाले ओलिंपिक में अपनी भागीदारी के लिए भारत के हर शहर, गांव से बॉक्सरों का चयन किया जा रहा है। डॉ. मिश्र ने बताया कि इसके लिए देशभर में सीनियर, जूनियर खिलाड़ियों के लिए कॉम्पिटिशन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा अयोध्या में आयोजित की गई है जिसमें 22 राज्यों के बॉक्सर अपना जौहर दिखाएंगे। इनमें गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को दुबई में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

    युवतियों में बॉक्सिंग का बढ़ा क्रेज

    चर्चा के दौरान डॉ. मिश्र ने बताया कि भारत में फेडरेशन के रजिस्टर्ड सदस्यों की संख्या करीब एक लाख है। इनमें से करीब 25 हजार महिला खिलाड़ी है। अब युवतियों में बॉक्सिंग खेल को लेकर क्रेज बढ़ा है। डॉ. मिश्र ने खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर कहा कि फेडरेशन सम्मान के साथ खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में नगद राशि से पुरस्कृत कर रहा है, जिससे खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सके।

     चुनौतियों के साथ अवसर भी

    मिश्र ने बॉक्सिंग खेल में खिलाड़ियों की चुनौतियों के सवाल के जवाब में कहा कि मुख्य तौर पर खिलाड़ी खेल के सामान, कोच नहीं मिलने की समस्या से परेशान रहते थे। इस दिशा में काम किया गया है और यह समस्या लगभग दूर हो गई है। उन्होंने चुनौतियों के साथ राष्ट्रीय व अंतररराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए बॉक्सिंग खेल अच्छा प्लेटफॉर्म हैं। गौरतलब है कि अगले विंटर ओलिंपिक वर्ष 2026 में और समर ओलिंपिक वर्ष 2028 में खेले जाएंगे। विंटर ओलिंपिक इटली में और समर ओलिंपिक अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts