IPL 2026 :क्या 2026 के IPL में उतरेंगे धोनी, CEO ने साझा की बड़ी जानकारी, चेन्नई को बना चुके 5 बार चैंपियन

Follow on Google News
क्या 2026 के IPL में उतरेंगे धोनी, CEO ने साझा की बड़ी जानकारी, चेन्नई को बना चुके 5 बार चैंपियन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आईं है। दरअसल उनके चहेते क्रिकेटरों में शुमार धोनी के अगले आईपीएल सीजन खेलने को लेकर फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने ताजा अपडेट साझा किया है। धोनी की अगुवाई में चेन्नई आईपीएल में कई मौकों पर जबरदस्त लय में दिखती है। जहां धोनी बल्लेबाजी में टीम को फिनिशंग टच देते हैं, तो वहीं कीपिंग में आंख झपकते ही वे बल्लेबाजों को पवैलियन भेज देते हैं। यहीं वजह रही कि उनकी फैन फॉलोविंग की लंबी सूची है।

    CEO ने साझा की जानकारी

    चेन्नई के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ किया है कि महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी फिलहाल संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं। एक मैगजीन में अपने पोते नोआ से बातचीत के दौरान विश्वनाथन ने कहा, धोनी इस IPL के लिए रिटायर नहीं हो रहे हैं। मैं उनसे इस बारे में बातचीत भी करूंगा। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक पांच खिताब जीते हैं। इनमें साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 के IPL खिताब शामिल  हैं। 

    धोनी: सोच-विचार के लिए 4-5 महीनों का समय

    हाल ही में एक इवेंट में धोनी ने भी अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा अभी मेरे पास सोचने के लिए 4-5 महीने का समय है। मैं नहीं कह रहा कि मैं रुक गया हूं और न ही ये कि मैं वापसी कर रहा हूं। मेरे पास पर्याप्त टाइम है। इसलिए इस दौरान सोचकर फैसला लेना बेहतर होगा। क्योंकि हर साल शरीर को फिट रखने के लिए 15% ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि ये टॉप लेवल प्रोफेशनल क्रिकेट है।

    महेंद्र सिंह धोनी 44 साल के हैं। IPL 2025 के सीजन में वे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts