Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मशहूर मलयालम एक्टर कलाभवन नवास का निधन, होटल के कमरे में मिले बेहोश

साउथ सिनेमा से एक और दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और मिमिक्री कलाकार कलाभवन नवास अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार शाम वह चोट्टानिकारा स्थित एक होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में पाए गए, जहां वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए ठहरे हुए थे।
Follow on Google News
मशहूर मलयालम एक्टर कलाभवन नवास का निधन, होटल के कमरे में मिले बेहोश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साउथ सिनेमा से एक और दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और मिमिक्री कलाकार कलाभवन नवास अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार शाम वह चोट्टानिकारा स्थित एक होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में पाए गए, जहां वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए ठहरे हुए थे।

    होटल स्टाफ के अनुसार, नवास को उसी दिन शाम को चेक आउट करना था, लेकिन काफी देर तक रिसेप्शन पर नहीं आने के बाद कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचे। वहां नवास अचेत अवस्था में मिले, जिसके बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया।

    अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

    पुलिस ने बताया कि नवास को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस को कमरे में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

    बहुप्रतिभाशाली कलाकार थे नवास

    कलाभवन नवास एक बहुप्रतिभाशाली कलाकार थे। उन्होंने मलयालम सिनेमा में मिमिक्री आर्टिस्ट, प्लेबैक सिंगर और एक्टर के रूप में अपनी खास पहचान बनाई। उनके काम को खूब सराहना मिली थी।

    फिल्मों और टीवी में शानदार योगदान

    नवास ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में फिल्म 'चैतन्यम' से की थी। इसके बाद उन्होंने जूनियर मैंड्रेक, चंदामामा, मिमिक्स एक्शन 500, वन मैन शो, मट्टुपेटी मचान जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'डिटेक्टिव उज्जवलन' थी। वह कई टीवी शोज में भी नजर आए थे।

    फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक

    कलाभवन नवास के अचानक निधन की खबर से उनके फैंस और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी नवास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts