Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dharmendra 90th Birthday :धर्मेंद्र के जन्मदिन पर फैंस के लिए खास तोहफा

इस दिसंबर, हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन खास और भावुक अंदाज में मनाया जाएगा। इस मौके पर देओल परिवार ने फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा देने वाले है। खंडाला स्थित फार्महाउस के गेट पहली बार आम लोगों के लिए खोले जाएंगे।
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर फैंस के लिए खास तोहफा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देओल परिवार इस दिसंबर एक बेहद भावुक मोड़ पर खड़ा है। हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन इस बार सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि एक श्रद्धांजलि की तरह मनाया जाएगा। भले ही जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले ही धर्मेंद्र इस दुनिया से रुखसत हो गए, लेकिन देओल परिवार ने ठान लिया है कि इस खास दिन को खाली नहीं गुजरने देंगे।

    credit- Ai

    credit- Ai 

    खंडाला का फार्महाउस बनेगा यादों का मंच

    सनी और बॉबी देओल ने अपने पिता की लेगेसी को सलाम करने के लिए खंडाला स्थित फार्महाउस को जश्न का केंद्र नहीं बल्कि भावनाओं से भरे शांत समारोह का स्थल बनाया है। यह वही जगह है जहां धर्मेंद्र अक्सर परिवार के साथ समय बिताते थे। उनके ठहाके, उनकी मुस्कान और उनकी मौजूदगी आज भी हवाओं में गूंजती महसूस होती है। फार्महाउस इस बार सिर्फ एक लोकेशन नहीं, बल्कि उनके जीवन की यादों का मंच बन जाएगा।

    Uploaded media

     फैंस के लिए खुलेगा फार्महाउस

    धर्मेंद्र के निधन के समय फैंस अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे। इस बार 8 दिसंबर को फार्महाउस के दरवाजे आम लोगों के लिए पहली बार खोले जा रहे हैं। कोई बड़ा ग्लैमर शो या इवेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा शांत और गरिमामय मौका जहां फैंस मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

    Uploaded media

    सादगी और प्यार में सजी शाम

    सोर्स के मुताबिक जन्मदिन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन देओल परिवार चाहता है कि यह आयोजन सरल, गरिमामय और भावनाओं से भरपूर हो। फार्महाउस तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है। परिवार का उद्देश्य केवल यह है कि हर फैन और प्रियजन इस दिन धर्मेंद्र के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सके और उनके जीवन की यादों में खो जाए।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts