Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंडला में ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, तीन की मौत

मंडला जिले में एक ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
मंडला में ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, तीन की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मंडला। जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

    सरिया लेकर जा रहा था ट्रक चालक

    पुलिस ने बताया कि यह घटना मंडला-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर पुलिस चौकी अंजनिया क्षेत्र अंतर्गत अहमदपुर चौराहे के पास देर रात लगभग एक बजे हुई । चौकी प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक रायपुर से सरिया लेकर जबलपुर की तरफ जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अंजनिया स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

    ढाबा संचालक की मौत

    शर्मा ने बताया कि हादसे में एक ढाबा संचालक की भी मौत हो गई जो घटना के समय पिकअप वाहन के समीप खड़ा था। उन्होंने कहा कि दूसरे मृतक की पहचान 14 वर्षीय अरशद खान और तीसरे की पहचान 40 वर्षीय धीरेंद्र लाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक खान ट्रक में सवार था जबकि लाल पिकअप वाहन में मजदूरी करता था। चौकी प्रभारी शर्मा ने कहा कि ट्रक राजगढ़ का है और दुर्घटना के तुरंत बाद उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में ले कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts