PlayBreaking News

कौन सा विभाग पास, कौन फेल?खजुराहो में जुटी मोहन कैबिनेट, आज दिनभर चलेगा मंत्रियों के विभागों का परफॉर्मेंस टेस्ट

खजुराहो में मुख्यमंत्री मोहन यादव आज कई मंत्रियों के विभागों का परफॉर्मेंस रिव्यू करेंगे। दो साल की उपलब्धियों और तीन साल की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। 9 दिसंबर को कैबिनेट बैठक और लाड़ली बहना सम्मेलन में भी सीएम शामिल होंगे।
Follow on Google News
खजुराहो में जुटी मोहन कैबिनेट, आज दिनभर चलेगा मंत्रियों के विभागों का परफॉर्मेंस टेस्ट
Khajurao CM Mohan Yadav
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रियों- कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह, गोविंद सिंह राजपूत, करण सिंह वर्मा, इंदर सिंह परमार और चैतन्य काश्यप के विभागों का परफॉर्मेंस रिव्यू करेंगे। इसमें दो साल की उपलब्धियों और अगले तीन साल की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

    रविवार रात मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ अधिकांश मंत्री खजुराहो पहुंच गए थे। बाकी मंत्री सोमवार को पहुंचेंगे और 9 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दो दिवसीय प्रवास में सीएम मंत्रियों के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व, कुटनी रिसॉर्ट डैम और रनेह फॉल का भी भ्रमण करेंगे।

    ट्रेन यात्रा में गूंजे भजन

    भोपाल से खजुराहो जाते समय रविवार रात ट्रेन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

    आज इन विभागों की समीक्षा होगी

    • सुबह - खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग, सबसे पहले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके विभाग की समीक्षा होगी।
    • 11:30 से 12:00 बजे - वाणिज्यिक कर विभाग, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के कामकाज का रिव्यू होगा।
    • 12:00 से 12:30 बजे - पशुपालन व डेयरी विभाग, मंत्री लखन पटेल और उनके विभाग की समीक्षा होगी।
    • 12:45 से 1:30 बजे - नगरीय विकास व आवास विभाग, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके विभाग का रिव्यू किया जाएगा।
    • 4:00 से 4:45 बजे - जनजातीय कार्य व अनु.जाति विभाग, मंत्री विजय शाह और नागर सिंह चौहान के कामकाज की समीक्षा होगी।
    • 4:45 से 5:30 बजे - MSME विभाग, मंत्री चैतन्य काश्यप और उनके विभाग का परफॉर्मेंस रिव्यू होगा।

    9 दिसंबर को होने वाली मीटिंग्स और कैबिनेट बैठक

    • 12:00 से 12:45 बजे - लोक निर्माण विभाग (PWD), मंत्री राकेश सिंह के विभाग की समीक्षा होगी।
    • 12:45 से 1:30 बजे - PHE विभाग, मंत्री संपतिया उइके और उनके विभाग का रिव्यू किया जाएगा।

    इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी।

    लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे सीएम

    9 दिसंबर को सीएम मोहन यादव छतरपुर जिले के राजनगर स्थित सती की मढ़िया में होने वाले लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां मुख्यमंत्री दिसंबर महीने की किस्त प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts