Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIP In Bhopal :रिटायर्ड IRS अमन सिंह के बेटे के रिसेप्शन में भोपाल पहुंचे गौतम अडाणी, कई हस्तियां शामिल

छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड IRS अमन सिंह के बेटे की शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन में रविवार को देश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी उपिस्थत हुए।
रिटायर्ड IRS अमन सिंह के बेटे के रिसेप्शन में भोपाल पहुंचे गौतम अडाणी, कई हस्तियां शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। रिटायर्ड IRS और पूर्व छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख सचिव  अमन सिंह के बेटे की शादी का रिसेप्शन रविवार को होटल ताज लेक फ्रंट में आयोजित किया गया। इस समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी खास तौर से उपस्थित थे। उनके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद विवेक तन्खा, सांसद राजीव प्रताप रूड़ी,छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सरोज पांडे सहित कई दिग्गज नेता आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे।

    अतिथियों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

    Uploaded media

    अमन सिंह के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे अतिथियों के फोटो रविवार रात को सोशल मीडिया पर शामिल रहे। एक फोटो भोपाल एयरपोर्ट का है, जिसमें गौतम अडाणी नजर आ रहे हैं। एक अन्य फोटो में सांसद विवेक तन्खा, राजीव प्रताप रूड़ी, राजीव शुक्ला और उद्योगपति दिलीप सूर्यवंशी नजर आ रहे हैं। इसी फोटो में पीछे छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

    Uploaded media

    अडाणी ग्रुप से जुड़े अमन सिंह

    छत्तीसगढ़ में एक असरदार अफसर रहने के बाद अमन सिंह तीन साल पहले 2022 में अडाणी समूह से जुड़े थे। वे अडाणी समूह में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्हें गौतम अडाणी की कोर टीम का मेंबर भी माना जाता है।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts