IndiGo Flight Crisis :सोनू सूद ने किया स्टाफ का सपोर्ट, यात्रियों से की जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील

इंडिगो उड़ानों में देरी और रद्दीकरण के बीच जहां यात्री और कई सेलेब्स नाराजगी जता रहे हैं। वहीं अभिनेता सोनू सूद एयरलाइन के स्टाफ (IndiGo Flight Crisis) के समर्थन में आगे आए हैं। सोनू ने वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि, वे हालात समझें, कर्मचारियों से विनम्रता से पेश आएं और जिम्मेदार नागरिक की तरह इस मुश्किल समय में उनका साथ दें।
Follow on Google News
सोनू सूद ने किया स्टाफ का सपोर्ट, यात्रियों से की जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन इन दिनों बड़ी मुश्किल से गुजर रही है। IndiGo flight crisis के कारण देशभर में उड़ानें रद्द हो रही हैं, यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और सोशल मीडिया पर गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच एक्टर सोनू सूद ने अपना पक्ष रखा और इंडिगो स्टाफ का समर्थन करते हुए यात्रियों से संयम रखने की अपील की।

    रद्द उड़ानों से बढ़ी अव्यवस्था

    पिछले कुछ दिनों से देश के कई एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द और देरी से उड़ान भर रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने, शेड्यूल बिगड़ने और क्रू की कमी की वजह से कई टर्मिनल्स पर हालात बस स्टैंड जैसे हो गए। सोशल मीडिया पर आम यात्रियों से लेकर सेलिब्रिटीज तक एयरलाइन के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं।

    इंडिगो स्टाफ के समर्थन में अनोखी अपील

    सोनू सूद ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि, उड़ान में देरी निराशाजनक है, लेकिन उन चेहरों को याद रखें जो इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया इंडिगो कर्मचारियों से विनम्रता से पेश आएं। वे भी फ्लाइट कैंसिलेशन का बोझ उठा रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि, फर्ज कीजिए आप उनकी जगह होते… लगातार यात्रियों के सवाल, गुस्सा और दबाव झेलना आसान नहीं है। स्टाफ भी बेबस है। ऊपर से जैसा मैसेज आता है, वे वैसा ही आप तक पहुंचाते हैं।

    सोनू का परिवार भी हुआ प्रभावित

    वीडियो की शुरुआत में सोनू ने बताया कि, उनका अपना परिवार भी इंडिगो की देरी से प्रभावित हुआ। फ्लाइट लेट होने के बावजूद उन्होंने किसी तरह यात्राएं पूरी कीं और अब सुरक्षित पहुंच गए हैं। उन्होंने यात्रियों से कहा कि, झगड़ा न करें, स्टाफ पर कमेंट न करें और हालात समझने की कोशिश करें। जिम्मेदार नागरिक बनें और उन लोगों को भी समझें जो आपकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

    इंडिगो ने दो बार मांगी माफी

    इंडिगो एयरलाइन ने अपनी गलती स्वीकार की है कि, IndiGo flight crisis क्रू ड्यूटी रूल्स का गलत अनुमान लगाने से बढ़ा। एयरलाइन ने स्थिति पर खेद जताया, दो बार सार्वजनिक माफी मांगी। इसके साथ ही कहा कि, अगले 2-3 दिनों में और उड़ानें रद्द हो सकती हैं।

    कई सेलेब्स भी फ्लाइट देरी से प्रभावित हुए। इनमें जय भानुशाली, अली गोनी, निया शर्मा और विजय कृष्ण नरेश शामिल हैं। उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए।

    कब तक सुधरेगी स्थिति?

    इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि, IndiGo flight crisis को सामान्य होने में कुछ और दिन लग सकते हैं। हालांकि, एयरलाइन लगातार शेड्यूल को स्थिर करने की कोशिश कर रही है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts