
छतरपुर। बिजावर-किशनगढ़ रोड पर रैदासपुरा के पास रविवार को हुए गंभीर सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति बुरी तरह घायल हो गए। तेज रफ्तार ‘निगाहें करम’ नाम की यात्री बस (CG 04 E 2670) ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे भीषण सड़क हादसा हो गया।
हादसे में श्रीमती श्रीदेवी दुबे (38) की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं उनके पति लखन दुबे (45), जो बाइक चला रहे थे, गंभीर रूप से घायल हैं। बस बिजावर से राजनगर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मोटरसाइकिल चला रहे उनके पति लखन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि लखन दुबे का इलाज जारी है। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना के चलते बिजावर–किशनगढ़ मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है