Bigg Boss 19 Grand Finale :आज मिल जाएगा सीजन का विनर, कौन जीतेगा ट्रॉफी?

बिग बॉस 19 आज अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो को आखिरकार उसका विनर मिलने वाला है। इस रोमांचक जर्नी के बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे ट्रॉफी के लिए भिड़ रहे हैं।
आज मिल जाएगा सीजन का विनर, कौन जीतेगा ट्रॉफी?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। तीन महीने चले ड्रामा, एंटरटेनमेंट और इमोशनल जर्नी के बाद अब आखिरकार शो को उसका विनर मिल जाएगा। टॉप 5 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे आज ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगे। फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है कि किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी।

    फिनाले के करीब आने के साथ ही फैंस लगातार अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। 106 दिनों तक बिग बॉस हाउस में रहने के बाद फाइनलिस्ट अब शो खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में टॉप 5 की जर्नी वीडियो भी दिखाई गई, जिसे देखकर दर्शक भी इमोशनल हो गए।

    कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले?

    ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकेगा। ओटीटी के बाद फिनाले कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के दौरान एक्स-कंटेस्टेंट्स धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

    आपका वोट बदल सकता है खेल

    अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए दर्शक वोट कर सकते हैं। इसके लिए-

    • जियोहॉटस्टार ऐप डाउनलोड करें
    • मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें
    • ‘Bigg Boss 19’ सर्च करें
    • Vote Now पर क्लिक करें
    • टॉप 5 की तस्वीरें दिखेंगी- अपना फेवरेट चुनकर वोट दें
    • दर्शक एक दिन में 99 वोट तक दे सकते हैं।
    • टॉप 2 आने के बाद 10-15 मिनट के लिए वोटिंग दोबारा खुलेगी।
    Twitter Post

    ग्लैमर भी होगा फुल ऑन

    फिनाले में बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ को प्रमोट करते नजर आएंगे।

    कौन बनेगा विनर?

    ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, बिग बॉस में पलभर में गेम बदल सकते है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts