Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट गिरफ्तार :फिल्म बनाने के नाम पर राजस्थान के व्यापारी से 30 करोड़ ठगी के आरोप लगे

मामला सामने आने के बाद फिल्ममेकर का कहना है कि उन्हें अब तक इस मामले में कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के जरिए मिली है।
Follow on Google News
फिल्म बनाने के नाम पर राजस्थान के व्यापारी से 30 करोड़ ठगी के आरोप लगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को मुंबई और राजस्थान पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर उदयपुर के एक व्यापारी से 30 करोड़ की ठगी का आरोप है। पुलिस ने उन्हें मुंबई के यारी रोड स्थित गंगा भवन अपार्टमेंट से दबोचा है, जो उनकी साली का घर बताया जाता है। वहीं अब राजस्थान पुलिस उन्हें उदयपुर ले जाने के लिए बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी।

    बायोपिक बनाने के नाम पर 30 करोड़ ठगे

    राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट सहित 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ की ठगी को लेकर FIR दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम के दौरान उनकी पहचान दिनेश कटारिया से हुई। कटारिया ने अपनी पत्नी की बायोपिक फिल्म बनाने का आइडिया दिया और कहा कि इस फिल्म से पूरे देश को उनकी पत्नी के योगदान के बारे में पता चलेगा। इसी सिलसिले में 24 अप्रैल 2024 को दिनेश कटारिया ने उन्हें मुंबई के वृंदावन स्टूडियो में बातचीत के लिए बुलाया था।

    एक हफ्ते पहले जारी हुआ लुकआउट नोटिस 

    उदयपुर पुलिस ने 7 दिन पहले धोखाधड़ी से जुड़े मामले में विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट सहित कुल 6 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सभी को 8 दिसंबर तक पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश भी दिया गया था। साथ ही आदेश यह भी था कि कोई भी आरोपी बिना परमिशन देश छोड़कर नहीं जो सकता। उधर, मामला सामने आने के बाद विक्रम भट्ट ने कहा था कि उन्हें इस केस से जुड़ा कोई नोटिस अब तक नहीं मिला।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts