PlayBreaking News

MP DGP Extension :डीजीपी कैलाश मकवाना अब दिसंबर 2026 मे होंगे रिटायर, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर बढ़ी सेवा अवधि

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब 1 दिसंबर 2026 को होंगे रिटायर। गृह विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्यकाल विस्तार का आदेश जारी किया। उनका रिटायरमेंट 1 दिसंबर 2025 को निर्धारित था, लेकिन डीजीपी पद की न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि को ध्यान में रखते हुए उनका सेवा विस्तार स्वतः प्रभाव से माना गया है।
Follow on Google News
डीजीपी कैलाश मकवाना अब दिसंबर 2026 मे होंगे रिटायर, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर बढ़ी सेवा अवधि
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना अब एक साल और अपनी सेवा देंगे। गृह विभाग ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर उनका कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। अब मकवाना 1 दिसंबर 2026 को रिटायर होंगे। पहले उनका रिटायरमेंट 1 दिसंबर 2025 को निर्धारित था, लेकिन डीजीपी पद की न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि को ध्यान में रखते हुए उनका सेवा विस्तार स्वतः प्रभाव से माना गया है।

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर मिला सेवा विस्तार

    गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका सिविल क्रमांक 310/1996 में दिए गए निर्णय के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल कम से कम दो वर्ष का होना चाहिए। इस गाइडलाइन के पालन में मध्य प्रदेश सरकार ने मकवाना का रिटायरमेंट एक साल आगे बढ़ाया है। आदेश गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव द्वारा जारी किए गए हैं।

    Uploaded media

    2024 में बने थे डीजीपी, अब दो साल का कार्यकाल पूरा करेंगे

    कैलाश मकवाना को 1 दिसंबर 2024 से मध्य प्रदेश का डीजीपी नियुक्त किया गया था। इस पद पर उनकी नियुक्ति के आदेश 23 नवंबर 2024 को जारी किए गए थे। चूंकि डीजीपी के पद के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो वर्ष का निश्चित कार्यकाल तय किया गया है। इसलिए 1 दिसंबर 2025 को होने वाला रिटायरमेंट अब प्रभावहीन कर दिया गया है। अब मकवाना 1 दिसंबर 2026 को दो साल की डीजीपी सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होंगे।

    इस साल रिटायर होने वाले 17 IPS में शामिल थे मकवाना

    गृह विभाग के आदेश में उल्लेख है कि वर्ष 2025 में राज्य के कुल 17 आईपीएस अधिकारी 60 वर्ष की आयु पूरी करने के कारण रिटायर होने वाले हैं। इनमें डीजीपी कैलाश मकवाना का नाम 16वें स्थान पर था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन लागू होने से अब वे निर्धारित समय से एक वर्ष अधिक सेवा देंगे।

    वहीं वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और शांत कार्यशैली से राज्य पुलिस को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और पुलिस सुधारों की दिशा में निरंतरता बनी रहेगी।

    अब तक के डीजीपी और उनका कार्यकाल

    क्र. डीजीपी कार्यकाल
    1 बीपी दुबे 23 मार्च 1982 से 28 मई 1983
    2 एचएम जोशी 28 मई 1983 से 31 मार्च 1984
    3 बीके मुखर्जी 27 अप्रैल 1984 से 6 दिसंबर 1986
    4 एन नटराजन 6 दिसंबर 1986 से 23 फरवरी 1988
    5 बीके मुखर्जी 24 फरवरी 1988 से 27 जनवरी 1989
    6 एन नटराजन 27 जनवरी 1989 से 31 अक्टूबर 1989
    7 पीडी मालवीय 31 अक्टूबर 1989 से 5 जून 1990
    8 एसवी सिंह 5 जून 1990 से 31 दिसंबर 1990
    9 आरपी शर्मा 1 जनवरी 1991 से 10 मई 1992
    10 केएस राठौर 10 मई 1992 से 31 नवंबर 1992
    11 दयाकिशोर आर्य 31 नवंबर 1992 से 1 जनवरी 1993
    12 आरपी शर्मा 1 जनवरी 1993 से 31 दिसंबर 1993
    13 जेएन सक्सेना 1 जनवरी 1994 से 30 जून 1994
    14 प्रताप सिंह 30 जून 1994 से 30 अप्रैल 1995
    15 शरथ चंद्र 1 मई 1995 से 30 जून 1996
    16 डीपी खन्ना 1 जुलाई 1996 से 31 दिसंबर 1996
    17 अयोध्यानाथ पाठक 1 जनवरी 1997 से 31 दिसंबर 1997
    18 बीपी सिंह 1 जनवरी 1998 से 20 फरवरी 1999
    19 एससी त्रिपाठी 20 फरवरी 1999 से 31 दिसंबर 2001
    20 एएन सिंह 1 जनवरी 2002 से 31 जुलाई 2002
    21 दिनेश चंद्र जुगरान 1 अगस्त 2002 से 12 दिसंबर 2003
    22 एसके दास 12 जनवरी 2004 से 31 मार्च 2005
    23 स्वराज पुरी 1 अप्रैल 2005 से 23 सितंबर 2006
    24 एआर पवार 23 सितंबर 2006 से 19 मई 2008
    25 एसके राउत 19 मई 2008 से 29 फरवरी 2012
    26 नंदन दुबे 1 मार्च 2012 से 30 सितंबर 2014
    27 सुरेन्द्र सिंह 1 अक्टूबर 2014 से 30 जून 2016
    28 ऋषि कुमार शुक्ला 1 जुलाई 2016 से 14 दिसंबर 2018
    29 वीके सिंह 15 दिसंबर 2018 से 6 मार्च 2020
    30 विवेक जौहरी 12 मार्च 2020 से 4 मार्च 2022
    31 सुधीर कुमार सक्सेना 4 मार्च 2022 से 30 नवंबर 2024
    32 कैलाश मकवाना 1 दिसंबर 2024 से वर्तमान

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts