Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Modi Jordan Visit : PM Modi बोले-भारत के स्किल और स्केल जॉर्डन से मिलेंगे तो पार्टनरशिप नए आयाम छुएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जॉर्डन में यात्रा के दूसरे दिन बिजनेस मीट को संबोधित किया। उन्होंने भारत और जॉर्डन के ऐतिहासिक रिश्तों और आर्थिक अवसरों पर बात की। पीएम मोदी ने अगले पांच सालों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का प्रस्ताव रखा।
Follow on Google News
 PM Modi बोले-भारत के स्किल और स्केल जॉर्डन से मिलेंगे तो पार्टनरशिप नए आयाम छुएगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दो दिन की जॉर्डन यात्रा पर हैं। यहां पीएम मोदी ने बिजनेस मीट को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों पर बात की है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, दुनिया में कई देशों के साथ सीमाएं तो मिलती ही हैं, कई देशों के बाजार भी मिलते हैं, लेकिन भारत और जॉर्डन के संबंध ऐसे हैं, जहां ऐतिहासिक विश्वास और भविष्य के आर्थिक अवसर एक-साथ मिलते हैं। उन्होंने कहा भारत में स्किल और स्केल दोनों है। ऐसे में दोनों देश जब साथ आएंगे, तो देशों को साझेदारी नए आयाम छुएगी। पीएम मोदी (PM Modi) ने अगले पांच सालों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का प्रस्ताव रखा। 

    Twitter Post

    अवसर को विकास की दिशा देने का मंत्र

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल बातचीत का मूल भाव यही था कि किस प्रकार भौगोलिक स्थिति को अवसर में बदला जाए और उन अवसरों के ज़रिये विकास को गति दी जाए। इस विषय पर दोनों नेताओं के बीच गहन चर्चा हुई। 

    जॉर्डन सहयोग का सेतु

    उन्होंने बताया कि आज जॉर्डन विभिन्न क्षेत्रों और देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण सेतु बनकर उभरा है। जॉर्डन के माध्यम से भारतीय कंपनियों को अमेरिका, कनाडा सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिल सकता है। पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत से इन संभावनाओं का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया।

    फार्मा-चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में बनेंगे ताकत

    पीएम मोदी ने कहा कि फार्मा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्रों में भारत की ताकत और जॉर्डन की भौगोलिक बढ़त एक-दूसरे की पूरक बन सकती हैं और इन क्षेत्रों में जॉर्डन को पश्चिम एशिया और अफ्रीका के लिए एक विश्वसनीय हब बनाया जा सकता है। उन्होंने कृषि, कोल्ड चेन, फूड पार्क, उर्वरक, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, ग्रीन मोबिलिटी, विरासत और सांस्कृतिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की बात कही।

    संभावनाओं को मिलकर साकार करेंगे 

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जॉर्डन में अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें मिलकर साकार किया जा सकता है। विशेष रूप से कृषि और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही विरासत और संस्कृति के क्षेत्र में भी भारत और जॉर्डन साझेदारी के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पीएम मोदी ने किंग अब्दुल्ला से हुसैनिया पैैलेस में मुलाकात की। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts