Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नम आंखों के पीछे क्या है राज? विराट-अनुष्का ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आध्यात्मिक शांति और आत्मिक संतुलन के लिए एक बार फिर वृंदावन में पवित्र दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों इस अवसर पर प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मिले और उनके आशीर्वाद को अपने जीवन का हिस्सा बनाया।
 नम आंखों के पीछे क्या है राज? विराट-अनुष्का ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। क्रिकेट और बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर, विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इस साल तीसरी बार वृंदावन में पवित्र दर्शन के लिए पहुंचे। यह दौरा उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति और आत्मिक संतुलन को बनाए रखने का प्रतीक माना जा रहा है। दोनों इस अवसर पर प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मिले और उनके आशीर्वाद को अपने जीवन का हिस्सा बनाया।

    मुलाकात का भावपूर्ण पल

    इस मुलाकात के दौरान विराट कोहली के चेहरे पर गहरी शांति और आत्मविश्वास दिखाई दे रहा था। वहीं, अनुष्का शर्मा भावुक नजर आईं। दोनों ने महाराज जी के साथ बैठकर लंबी बातचीत की और अपने जीवन और कार्यक्षेत्र के बारे में मार्गदर्शन लिया।

    भजन मार्ग के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद जी महाराज ने कपल को जीवन के सरल और गहरे मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि अपने काम को भगवान की सेवा के रूप में मानो, हमेशा विनम्र रहो और नाम जप में मन लगाओ। महाराज जी ने यह भी बताया कि व्यक्ति को अपने कार्य में गंभीर भाव रखना चाहिए और हमेशा आत्मा की शांति को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    प्रेमानंद जी महाराज के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह लम्हा बेहद भावपूर्ण था। विराट हर बात पर बच्चों जैसी मासूमियत से सिर हिलाते रहे, जबकि अनुष्का भावुक होकर कहती रहीं, हम आपके हैं, महाराज जी। महाराज ने उन्हें समझाया, हम सब श्री जी के हैं, उनकी छत्रछाया में हैं, हम सब उसी के बच्चे हैं।

    इस साल का तीसरा दौरा

    यह इस साल विराट और अनुष्का का तीसरा वृंदावन दौरा था। जनवरी में कपल अपने छोटे बच्चे के साथ यहां आए और महाराज से आशीर्वाद लिया। वहीं, मई में विराट के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के अगले दिन भी दोनों ने महाराज का आशीर्वाद लिया। इन दौरों से स्पष्ट होता है कि विराट और अनुष्का आध्यात्मिकता और मानसिक संतुलन को महत्व देते हैं।

     प्रेमानंद महाराज के पास सेलेब्स के आने का सिलसिला लगातार जारी है। आपको बता दें कि, प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी के परम भक्तों में से एक हैं। प्रेमानंद जी महाराज जी की भक्ति का ही असर है कि सालों से कड़नी की समस्या से जूझने के बाद भी वह रोजाना अपने भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए आश्रम चलकर आते हैं। कुछ लोग उन्हें भगवान का अवतार भी मानते हैं। 

    प्रेमानंद महाराज का वृंदावन के वराह घाट पर बना श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम है. उन्होंने इसी नाम से 2016 में ट्रस्ट की स्थापना की, जो समाज में गरीब, शिक्षा से वंचित, स्वास्थ्य और समाज के अन्य कार्यों में मदद करता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts