पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में एलुमनी मीट, पूर्व छात्रों ने साझा किया सुनहरा सफर

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में आयोजित भव्य एलुमनी मीट में 1984 से 2005 तक की बैच के पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने स्कूल जीवन की यादें साझा कीं, शिक्षकों से मिली प्रेरणा को याद किया और वर्तमान छात्रों को मार्गदर्शन दिया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में एलुमनी मीट, पूर्व छात्रों ने साझा किया सुनहरा सफर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल।संत हिरदाराम नगर में स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में 15 दिसंबर को भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 1984 से 2005 तक की बैच के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने अपने स्कूल जीवन की यादें ताजा कीं और शिक्षकों से मिली प्रेरणा के अनुभव साझा किए।

    प्राचार्य तुली ने किया स्वागत

    कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य मनीष तुली ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे विद्यांजलि कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने सभी पूर्व छात्रों को प्रेरित किया कि वे बच्चों के मार्गदर्शन और विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

    Uploaded media

    विशेष रूप से उपस्थित एलुमनी

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. राजीव अग्निहोत्री, सुदेश मालवीय, विजय चौथानी, मयंक राज सिंह, देवी चंद्र कांति, डॉ. अंकुर गुप्ता, विवेक शर्मा, नेहा जैन अजमेरा, हेमलता जोशी, गीता तिवारी, गगनदीप सिंह, रवि मालवीय, अमित वर्मा और डॉ. अनुराधा कुशवाह उपस्थित रहे। इन सभी ने अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान छात्रों के लिए मार्गदर्शन के संदेश दिए।

    पुराने अनुभवों की यादें ताजा

    पूर्व छात्रों ने स्कूल के दिनों की यादें ताजा की और शिक्षकों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में मिली शिक्षा और प्रेरणा ने उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता दिलाई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका फर्ज है कि वे स्कूल और वर्तमान छात्रों की मदद करें।

    Uploaded media

    सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम

    विद्यालय ने अतिथियों के मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गायन प्रस्तुत किए, जिनसे एलुमनी ने खूब आनंद लिया। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय विद्यालय के पूर्व छात्र और पीपुल्स समाचार के डिप्टी स्टेट एडिटर डॉ. राजीव अग्निहोत्री का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्नातकोत्तर शिक्षिका मौली पॉल ने किया।

    Uploaded media
    Uploaded media

    पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कार्यक्रम के अंत में सभी पूर्व छात्रों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश गया, बल्कि छात्रों और पूर्व छात्रों के बीच गहरा जुड़ाव भी दिखा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts