Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Border 2 Teaser Out :फिर गूंजेगा हिंदुस्तान का पराक्रम, ‘बॉर्डर 2’ की पहली झलक सामने; सनी देओल की दमदार वापसी

विजय दिवस के मौके पर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दमदार और देशभक्ति से भरपूर टीज़र रिलीज हो गया है। 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को दिखाया गया है।
फिर गूंजेगा हिंदुस्तान का पराक्रम, ‘बॉर्डर 2’ की पहली झलक सामने; सनी देओल की दमदार वापसी
Border-2-Teaser-Out
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने 16 दिसंबर, विजय दिवस के मौके पर इसका दमदार और देशभक्ति से भरपूर टीज़र जारी किया है। यह टीज़र 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत और भारतीय सैनिकों की वीरता को सलाम करता है।

    सनी देओल का जोशीला डायलॉग बना टीजर की जान

    टीज़र की शुरुआत स्क्रीन पर लिखे शब्दों से होती है- 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध। इसके बाद युद्ध का सायरन सुनाई देता है और फिर गूंजती है सनी देओल की आवाज। वह कहते हैं, ‘तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे… सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे।’ इस डायलॉग ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

    वरुण, दिलजीत और अहान की भी झलक

    टीज़र में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के किरदारों की झलक भी दिखाई गई है। अंत में सनी देओल हाथ में गन लिए दुश्मनों पर हमला करते नजर आते हैं और सेना का हौसला बढ़ाते हैं। जवाब में फौज की आवाज आती है – ‘लाहौर तक’। जमीन, आसमान और समंदर से भारतीय सैनिकों का पराक्रम दिखाया गया है।

    वरुण धवन ने शेयर किया नया पोस्टर

    टीजर से पहले वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि विजय दिवस के मौके पर टीज़र रिलीज किया जाएगा और फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। पोस्टर में चारों कलाकार सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

    ‘बॉर्डर 2’ की कहानी और किरदार

    ‘बॉर्डर 2’, साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। सनी देओल फिल्म में सिख सैनिक की भूमिका में दिखेंगे। दिलजीत दोसांझ का किरदार भारतीय वायुसेना के परमवीर चक्र विजेता निर्मल जीत सिंह सेखों से प्रेरित है। वरुण धवन का किरदार परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह दहिया पर आधारित बताया जा रहा है।

    फिर गूंजेगा ‘संदेशे आते हैं’

    खबरों के मुताबिक फिल्म में बॉर्डर का मशहूर गाना ‘संदेशे आते हैं’ नए अंदाज़ में रीक्रिएट किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसे सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा गा सकते हैं, जबकि संगीत मिथुन देंगे।

    रिलीज डेट

    फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीज़र देखने के बाद दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं और अब सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts