Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP News:लखनऊ में युवक ने पड़ोसी पर कार चढ़ाई, मौत; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

लखनऊ के महानगर इलाके में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर कार चढ़ा दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और इलाके में दहशत का माहौल है।
Follow on Google News
लखनऊ में युवक ने पड़ोसी पर कार चढ़ाई, मौत; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Lucknow Accident

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में देर रात हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। पड़ोसी से विवाद के चलते आरोपी ने पड़ोसी के ऊपर कार चढ़ा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं और जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रुप 

महानगर थाना क्षेत्र की गली नंबर-1 में शुक्रवार रात करीब 11 बजे यह दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार और उसके पड़ोसी अजहुर के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और गुस्से में आरोपी ने कार से अजहुर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। 

ये भी पढ़ें: Women's T20 WC : पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम घोषित, भारत से 14 जून को होगा पहला मुकाबला

अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अजहुर को उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजहुर की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया। 

नशे में बताया जा रहा आरोपी 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय आरोपी अनिल कुमार नशे की हालत में था, जिससे गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में और भी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे: सरकार ने दी 5 रुपए प्रति लीटर की राहत, नई कीमतें लागू

मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। अधिकारियों के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि घटना अचानक हुई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts