दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 300 पार, अगले 6 दिन राहत के आसार नहीं

दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ हवा की हालत भी खराब होती जा रही है। सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। शहर का AQI 266 के आसपास पहुंच गया है। कई इलाकों में यह 300 के पार दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्का कोहरा रहने और प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई है।
दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 300 पार, अगले 6 दिन राहत के आसार नहीं
दिल्ली में ठंड और प्रदूषण

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ लोगों को सुबह और रात के समय ठंड का सामना करना पड़ रहा है, तो दूसरी तरफ खराब हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को दिल्ली में इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। आने वाले छह दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

दिल्ली में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, सुबह छाएगा कोहरा

दिल्ली में मंगलवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय कुछ जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, रात का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। इस दिन पारा 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 26 नवंबर को भी सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में सुबह घर से निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

दिल्ली की हवा हुई खराब, कई इलाकों में AQI 300 पार

राजधानी में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का AQI करीब 266 दर्ज किया गया। वहीं, कुछ इलाकों में हवा की हालत और खराब है। सिरी फोर्ट में AQI 325, NSUT नजफगढ़ में 321, इग्नू मैदान गढ़ी में 316 और पूसा पश्चिम में 312 दर्ज किया गया। AQI का 300 के पार जाना बहुत खराब हवा की ओर इशारा करता है। ऐसी हवा में लंबे समय तक रहने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है।

1 दिसंबर से बदलेंगे 7 बड़े नियम! गैस सिलेंडर से लेकर SBI कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

आखिर क्यों बढ़ रहा है दिल्ली में प्रदूषण?

दिल्ली की हवा खराब होने के पीछे कई कारण हैं। सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण बढ़ाता है। इसके अलावा निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं भी हवा को खराब करता है। सर्दियों में हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण के कण एक जगह जमा होने लगते हैं। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से निकलने वाला धुआं भी दिल्ली तक पहुंचता है। इन सभी वजहों से हवा की हालत और बिगड़ जाती है।

प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?

खराब हवा के बीच लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। बाहर निकलते समय N95 मास्क पहनना बेहतर है। सुबह और देर शाम खुले में दौड़ने या टहलने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा समय तक बाहर नहीं रहना चाहिए। जिन लोगों को अस्थमा या सांस लेने की परेशानी है, उन्हें खास सावधानी रखनी चाहिए। जरूरत न होने पर बाहर जाने से बचें और घर के अंदर भी धूल कम रखने की कोशिश करें।

दिल्ली: जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर

अगले छह दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद कम

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 26 नवंबर को दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। अगले छह दिनों तक प्रदूषण का असर बना रह सकता है। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts