पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे:सरकार ने दी 5 रुपए प्रति लीटर की राहत, नई कीमतें लागू

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी गिरावट आई है, सरकार ने प्रति लीटर 5 रुपए की राहत का ऐलान किया है। यह फैसला आज से लागू भी हो गया है।
सरकार ने दी 5 रुपए प्रति लीटर की राहत, नई कीमतें लागू
File Photo

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। यह नई दरें आज से लागू कर दी गई हैं। लंबे समय से बढ़ती कीमतों के बीच यह कदम आम लोगों के लिए कुछ राहत लेकर आया है। नई कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत अब 409.78 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 409.58 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

मध्यम वर्ग को राहत की उम्मीद

ईंधन की कीमतों में कमी का सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। खासकर मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा और छोटी गाड़ियों पर चलने वाले लोगों के खर्च में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह कमी सीमित है लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के बाद इसे एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

हर हफ्ते कीमतों की समीक्षा कर रही सरकार

पाकिस्तान सरकार पिछले कुछ समय से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की साप्ताहिक समीक्षा कर रही है। हर शुक्रवार रात को नई दरों की घोषणा की जाती है और उसके बाद उन्हें लागू किया जाता है। इस सिस्टम का मकसद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और घरेलू आर्थिक स्थिति के बीच संतुलन बनाए रखना बताया जा रहा है।

पिछले सप्ताह 15 रूपए बढ़ी थी कीमत

पिछले कुछ महीनों में ईंधन की कीमतों में लगातार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हाल ही में एक सप्ताह पहले ही पेट्रोल में 14.92 रुपए और डीजल में लगभग 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा उससे पहले भी कई बार बड़े स्तर पर कीमतों में इजाफा हुआ है जिससे आम जनता पर दबाव बढ़ा है।

ये भी पढ़ें: ‘ईरान के पास नहीं हो सकते परमाणु हथियार…’ ट्रंप ने बताई शी जिनपिंग संग हुई बातचीत, होर्मुज को लेकर क्या बोला चीन?

मार्च और अप्रैल में हुई थी भारी बढ़ोतरी

रिपोर्ट्स के अनुसार 28 फरवरी के बाद अंतरराष्ट्रीय हालात और सप्लाई पर असर के चलते ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई थी।

  • 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल करीब 55 रुपए प्रति लीटर तक महंगे किए गए
  • 2 अप्रैल को पेट्रोल में करीब 43% और हाई-स्पीड डीजल में लगभग 55% की बढ़ोतरी दर्ज की गई

इन बढ़ोतरी के बाद घरेलू बाजार में महंगाई का दबाव और बढ़ गया था।

ये भी पढ़ें: 'दुनिया आपदाओं के दौर से गुजर रही है…' नीदरलैंड्स में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- हालात नहीं सुधरे तो आने वाले साल मुश्किल होंगे

जनता पर असर और आगे की स्थिति

ईंधन की कीमतों में बदलाव का असर सीधे ट्रांसपोर्ट, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है। ऐसे में बार-बार होने वाले बदलाव आम लोगों के बजट को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि हालिया 5 रुपए की कटौती से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन कुल मिलाकर कीमतें अभी भी काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts