PlayBreaking News

Women's T20 WC :पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम घोषित, भारत से 14 जून को होगा पहला मुकाबला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम की कप्तानी फातिमा सना को सौंपी गई है। स्क्वाड में 5 नए खिलाड़ियों को पहली बार वर्ल्ड कप में मौका मिला है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी और पाकिस्तान अपना पहला मैच 14 जून को भारत के खिलाफ खेलेगा।
Follow on Google News
पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम घोषित, भारत से 14 जून को होगा पहला मुकाबला
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर फातिमा सना को सौंपी गई है। इस बार टीम में कई नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है।

5 खिलाड़ी करेंगे वर्ल्ड कप में डेब्यू

पाकिस्तान की टीम में इस बार पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपना पहला महिला टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। इनमें शामिल हैं- सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब, नतालिया परवेज, इमान फातिमा और रमीन शमीम। इन युवा खिलाड़ियों से टीम को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

टॉप ऑर्डर और बल्लेबाजी पर नजर

टीम की बल्लेबाजी में कुछ अनुभवी और इन-फॉर्म खिलाड़ी शामिल हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI सीरीज में दो शतक लगाने वाली गुल फिरोजा से बड़ी उम्मीदें हैं। इसके अलावा मुनीबा अली और आयशा जफर टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगी। मिडिल ऑर्डर में आलिया रियाज और इरम जावेद टीम को मजबूती देंगी।

Twitter Post

गेंदबाजी पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत

पाकिस्तान की टीम की सबसे मजबूत कड़ी उसकी गेंदबाजी मानी जा रही है। 

स्पिन विभाग

सादिया इकबाल, नाशरा संधू और तुबा हसन जैसी अनुभवी स्पिनर टीम में शामिल हैं।

तेज गेंदबाजी

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी कप्तान फातिमा सना, डायना बेग और तस्मिया रुबाब के हाथों में होगी।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli's View : वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात...कहा प्रूफ करने को कहा तो...

वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) कर रहा है।

पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल

14 जून: बनाम भारत, बर्मिंघम

17 जून: बनाम साउथ अफ्रीका, बर्मिंघम

20 जून: बनाम बांग्लादेश, साउथम्प्टन

23 जून: बनाम ऑस्ट्रेलिया, लीड्स

27 जून: बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल

अब तक का प्रदर्शन और उम्मीदें

पाकिस्तान की महिला टीम अब तक हर T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी है, लेकिन अभी तक नॉकआउट स्टेज तक नहीं पहुंच पाई है। इस बार टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन के साथ इतिहास बदलने की कोशिश करेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts