Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक्शन मोड में सीएम योगी: प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश, कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में एलपीजी की बराबर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने अफवाहों से बचने, समय पर सिलेंडर बांटने, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है
प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश, कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच किसी तरह की घबराहट न फैले, इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि- एलपीजी की सप्लाई और डिस्ट्रिब्यूशन पूरी तरह सुचारु रहनी चाहिए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।  

समय पर गैस आपूर्ति और सही जानकारी देने के निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि-जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की है, उन्हें तय समय सीमा के अंदर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को उनकी अगली रिफिल की संभावित तारीख की जानकारी भी दी जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि-प्रदेश में गैस की स्थिति सामान्य है और लोगों को अफवाहों से बचाने के लिए प्रशासन और तेल कंपनियां मिलकर नियमित रूप से सही जानकारी शेयर करें। 

ये भी पढ़ें: कल आएगी किसान निधि की किस्त, पीएम मोदी गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए

कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई- सीएम योगी

सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि- अगर कोई गैस एजेंसी संचालक या व्यक्ति एलपीजी की कालाबाजारी या जमाखोरी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि-जरूरत पड़ने पर एलपीजी वितरण केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था या भीड़भाड़ की स्थिति पैदा न हो और गैस वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहे।

पेट्रोल-डीजल सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि-प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है, मौजूदा हालात को देखते हुए राज्य को 80 लाख लीटर केरोसिन का अतिरिक्त आवंटन भी मिला है, जिसे जरुरत पड़ने पर विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने छात्रावासों, धर्मशालाओं, अस्पतालों, होटलों और अन्य दुकान व्यापारियों से बातचीत कर वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts