Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र में दिवाली से पहले किसानों को बड़ी राहत, किसानों के खातों में आएंगे 5 हजार रुपये

महाराष्ट्र सरकार दिवाली से पहले किसानों को आर्थिक राहत देने की तैयारी कर रही है। इसके तहत 4.15 लाख किसानों की कर्जमाफी के लिए 4,000 करोड़ रुपये की मंजूरी मांगी गई है, जबकि करीब 1.5 करोड़ सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता दी जाएगी।
महाराष्ट्र में दिवाली से पहले किसानों को बड़ी राहत, किसानों के खातों में आएंगे 5 हजार रुपये
महाराष्ट्र में दिवाली से पहले किसानों को बड़ी राहत

सरकार ने कर्जमाफी के साथ महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारियों के वेतन के लिए भी 391 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। कर्जमाफी योजना के तहत अब तक 15.85 लाख किसानों को लाभ मिल चुका है और 13,275 करोड़ रुपये उनके खातों में जमा किए जा चुके हैं। वहीं, जनवरी 2022 से जून 2026 के बीच राज्य में 13,928 किसानों की आत्महत्या के आंकड़े ने खेती और कर्ज के संकट को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

कर्जमाफी के लिए 4,000 करोड़ रुपये की मांग

महाराष्ट्र सरकार दिवाली से पहले 4.15 लाख किसानों को कर्जमाफी का लाभ देने की तैयारी में है। इसके लिए सहकारिता विभाग ने वित्त विभाग से 4,000 करोड़ रुपये की मंजूरी मांगी है, ताकि पात्र किसानों को राहत दी जा सके।

ये भी पढ़ें: गुना पहुंची 4,370 MT DAP खाद की खेप, सिंधिया के प्रयासों से किसानों को राहत

अब तक 15.85 लाख किसानों को मिला लाभ

कर्जमाफी योजना के तहत राज्य में 25 लाख किसानों की पहचान की गई है। इनमें से अब तक 15,85,493 किसानों को योजना का लाभ मिल चुका है और सरकार 13,275 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में जमा कर चुकी है।

मराठवाड़ा में सबसे ज्यादा किसानों को राहत

कर्जमाफी योजना के तहत मराठवाड़ा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 6.27 लाख किसानों को सहायता मिली है। जिन किसानों ने केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन अभी तक उन्हें लाभ नहीं मिला है, उन्हें दिवाली से पहले राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि करीब 4.82 लाख किसानों की केवाईसी प्रक्रिया अभी बाकी है।

Breaking News

सूखा प्रभावित 1.5 करोड़ किसानों को मिलेंगे 5,000 रुपये

महाराष्ट्र सरकार ने राज्यभर के करीब 1.5 करोड़ सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली पर 5,000 रुपये की अग्रिम आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह राशि इसी सप्ताह सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कराई जाए।

MSRTC कर्मचारियों के वेतन के लिए 391 करोड़ मंजूर

दिवाली से पहले महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारियों को भी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिए 391 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है, ताकि त्योहार से पहले उन्हें वेतन मिल सके।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts