PlayBreaking News

कल आएगी किसान निधि की किस्त, पीएम मोदी गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए

पीएम किसान निधि का इंतजार कर रहे किसानों को कल 13 मार्च को 22वीं किस्त मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। 
Follow on Google News
कल आएगी किसान निधि की किस्त, पीएम मोदी गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से यह किस्त जारी करेंगे। देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 18 हजार 640 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

    कृषि मंत्री ने कहा लघु और सीमांत किसानों के लिए संबल

    पीएम किसान सम्मान निधि जारी होने के एक दिन पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह योजना लघु और सीमांत किसानों के लिए बड़ा संबल बनेगी। चौहान ने बताया कि फरवरी 2019 से यह योजना बनी है, तब से अब तक 4 लाख 9 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। 13 मार्च को जो राशि ट्रांसफर की जाएगी उसमें 2 करोड़ 15 लाख महिला किसान शामिल रहेंगी।  

    Twitter Post

    कृषि सामग्री खरीदने में मिलेगी मदद

    पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 2000 रुपए की यह किस्त किसानों को खेती की तैयारी में मदद करेगी। खरीफ सीजन की बुवाई से पहले किसानों को बीज, खाद और कीटनाशक जैसी जरूरी कृषि सामग्री खरीदनी होती है। इससे किसानों को समय पर खेती से जुड़ी जरूरी चीजें उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और उत्पादन बढ़ाने में भी सहूलियत होगी।

    2019 में शुरू हुई थी यह योजना 

    केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के खातों में भेजी जाती है। हर चार महीने में 2000 रुपए की एक किस्त सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।

    21वीं किस्त नवंबर में जारी हुई थी 

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद से देश भर के किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2025 में 19वीं किस्त के रूप में 9.8 करोड़ किसानों को करीब 22 हजार करोड़ रुपए दिए गए थे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts