Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Parliament Monsoon Session:लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित, NEET धांधली और लाठीचार्ज पर विपक्ष ने किया हंगामा

संसद के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी लोकसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण स्पीकर को बार-बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस ने NEET UG पेपर लीक और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा किया।
लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित, NEET धांधली और लाठीचार्ज पर विपक्ष ने किया हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के विरोध के कारण कार्यवाही पहले 12 बजे, फिर दो बजे तक और आखिर में शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस ने NEET पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। वहीं, सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी रहा।

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित 

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने कई मुद्दों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार शोर-शराबे के कारण स्पीकर को पहले दोपहर 12 बजे तक, फिर दो बजे तक और बाद में शुक्रवार सुबह 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरे दिन सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से नहीं चल सकी और किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई।

भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने दिया इस्तीफा, नए VC की नियुक्ति तक अनुपम राजन संभालेंगे जिम्मेदारी

NEET और लाठीचार्ज पर कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर NEET UG पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस का कहना है कि इन दोनों मुद्दों का सीधा संबंध छात्रों और लोकतांत्रिक अधिकारों से है, इसलिए सरकार को सदन में जवाब देना चाहिए।

Breaking News

धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की उठाई मांग

केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि केवल बयान देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनका कहना था कि सबसे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए और उसके बाद सरकार छात्रों से सीधे संवाद करे।

CG NEWS: मौसेरे भाई ने बनाया फर्जी डायरेक्टर, करोड़ों रुपए विदेश भेजे, ED के छापे में खुला बड़ा खेल

सदन में जारी रहा सत्ता-विपक्ष का टकराव

बीते दिन की तरह चौथे दिन भी संसद में टकराव का माहौल बना रहा। विपक्ष लगातार अपने मुद्दों पर चर्चा की मांग करता रहा, जबकि हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। बार-बार स्थगन के चलते विधायी कामकाज प्रभावित हुआ। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts