भोपाल:बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने दिया इस्तीफा, नए VC की नियुक्ति तक अनुपम राजन संभालेंगे जिम्मेदारी

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। नए कुलगुरु की नियुक्ति तक अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने दिया इस्तीफा, नए VC की नियुक्ति तक अनुपम राजन संभालेंगे जिम्मेदारी
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कुलगुरु ने दिया इस्तीफा

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने उनका त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। साथ ही नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

22 जुलाई को सौंपा था इस्तीफा

राजभवन की ओर से 23 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार, प्रो. विवेक शर्मा ने 22 जुलाई 2026 को अपना त्यागपत्र सौंपा था। कुलाधिपति ने इसे स्वीकार करते हुए उनके कार्यभार से संबंधित पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 महीने में करना होगा सरेंडर

अनुपम राजन संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी

आदेश में कहा गया है कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में नियमित कुलगुरु की नियुक्ति होने तक अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग अनुपम राजन अपने मौजूदा प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज रहेगा जारी

राजभवन ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है ताकि नियमित कुलगुरु की नियुक्ति तक विश्वविद्यालय का कामकाज प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें: 'हां' नहीं मिली तो खून बहा दिया ! शादी से इनकार पर PG में घुसकर ले ली छात्रा की जान

इस्तीफे की वजह का नहीं हुआ खुलासा

राजभवन द्वारा जारी आदेश में प्रो. विवेक शर्मा के इस्तीफे के कारणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। फिलहाल नए कुलगुरु की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने तक अनुपम राजन विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts