Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अकोला:लॉकअप में महिला आरोपी से ASI की शर्मनाक हरकत, महिला से की ऐसी मांग, मचा बवाल

महाराष्ट्र के अकोला से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां लॉकअप में बंद एक महिला आरोपी के साथ ड्यूटी पर तैनात एएसआई ने आपत्तिजनक बातचीत की। महिला की शिकायत के बाद मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन वह फरार बताया जा रहा है।
लॉकअप में महिला आरोपी से ASI की शर्मनाक हरकत, महिला से की ऐसी मांग, मचा बवाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    यह मामला पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, जहां सुरक्षा देने वाले ही आरोपों के घेरे में आ गए हैं। हालांकि, जल्द कार्रवाई से यह मैसेज जरूर गया है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

    लॉकअप में बंद महिला से की आपत्तिजनक बातचीत

    जानकारी के मुताबिक, महिला आरोपी 80 लाख रुपये के फ्रॉड केस में सिविल लाइन थाना लॉकअप में बंद थी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद एएसआई ने उससे अशोभनीय और आपत्तिजनक बातें करनी शुरू कर दीं, जिससे महिला  अनकम्फर्टेबल हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला की सुंदरता को लेकर अनुचित टिप्पणी की और उसकी बेटी तक को लेकर गलत बातें कहीं। 

    ये भी पढ़ें: Fuel Price Update: नए वित्त वर्ष की शुरुआत में राहत, लेकिन प्रीमियम पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

    ASI को किया गया निलंबित 

    महिला आरोपी ने डरने के बजाय साहस दिखाया और वहां मौजूद लेडी कॉन्स्टेबल से पूरे मामले की शिकायत कर दी। शिकायत सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को ड्यूटी से हटा दिया। 

    ये भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड की नई 'गुरिल्ला 450' एंट्री को तैयार: स्पोर्टी लुक, नए रंग और दमदार परफॉर्मेंस से युवाओं पर फोकस

    पहले भी विवादों में रह चुका है आरोपी

    जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी एएसआई का रिकॉर्ड पहले से खराब रहा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी महिलाओं से जुड़े विवाद और अनुचित व्यवहार की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts