रॉयल एनफील्ड की नई 'गुरिल्ला 450' एंट्री को तैयार:स्पोर्टी लुक, नए रंग और दमदार परफॉर्मेंस से युवाओं पर फोकस

गुरिल्ला 450 को नए डिजाइन, बेहतर फीचर्स और दमदार इंजन के साथ युवाओं को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है। अगर कंपनी इसे सही कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह बाइक मिड-सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।
नए रंगों के साथ दमदार लुक
गुरिल्ला 450 को नए और आकर्षक कलर ऑप्शन्स में देखा गया है, जिनमें लाल और स्मार्ट ग्रे प्रमुख हैं। ये रंग बाइक को प्रीमियम और आकर्षक लुक देते हैं। इसके अलावा छोटा फ्रंट काउल और रियर सीट काउल डिजाइन को और ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं, जिससे यह बाइक रोडस्टर कैटेगरी में अलग पहचान बना सकती है।
ये भी पढ़ें: नए वित्तीय साल का तोहफा : सैलरी बढ़ी, अब हर दिन जेब में आएंगे ₹234 ज्यादा!
टायर और कंट्रोल में बड़ा अपग्रेड
इस बाइक में बेहतर ग्रिप के लिए एडवांस टायर दिए जा सकते हैं, जो हर तरह की सड़क पर संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे। गीली और सूखी दोनों कंडीशन में बेहतर पकड़ और स्मूथ हैंडलिंग से राइडिंग अनुभव पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Today: सोना ₹2,836 महंगा होकर ₹1.50 लाख के पार, चांदी में ₹9,000 से ज्यादा की तेजी
इंजन वही, लेकिन परफॉर्मेंस बरकरार
गुरिल्ला 450 में 452 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 39.5 बीएचपी की पावर और 40 एनएम का टॉर्क देगा। फ्लैट हैंडलबार के कारण राइडिंग पोजिशन ज्यादा कंट्रोल और स्पीड के अनुकूल होगी, हालांकि कुछ यूजर्स बेहतर सस्पेंशन की उम्मीद भी जता रहे हैं।












