Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lava Agni 4 Home Demo Campaign :घर बैठे टेस्ट करें नया स्मार्टफोन, पसंद आए तो ही खरीदें

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा अपने नए फ्लैगशिप Lava Agni 4 को लेकर एक अनोखी सेवा लेकर आई है। अब ग्राहक खरीदने से पहले, बिना पैसे खर्च किए ही अपने घर पर इस्तेमाल करके देख सकते हैं। अगर आपको फोन पसंद आया तो आप उसे खरीद सकते हैं और नहीं पसंद आया तो फिर कोई बात नहीं...
घर बैठे टेस्ट करें नया स्मार्टफोन, पसंद आए तो ही खरीदें
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा (Lava) अपने नए फ्लैगशिप Lava Agni 4 को लेकर एक अनोखी सेवा लेकर आई है। अब ग्राहक बिना कोई पैसा खर्च किए फोन को अपने घर पर मंगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा ठीक वैसे ही है जैसे कारों की टेस्ट ड्राइव पसंद आए तो खरीदें नहीं तो कोई मजबूरी नहीं।

    लावा की यह पहल स्मार्टफोन खरीदने का तरीका बदल सकती है, क्योंकि अब ग्राहक खरीदने से पहले फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल में पूरी तरह टेस्ट कर सकेंगे।

    Uploaded media

    क्या है Lava का Demo@Home कैंपेन?

    लावा ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lava Agni 4 के लिए Demo@Home नाम की एक खास सेवा शुरू की है। इस कैंपेन के तहत कंपनी का इंजीनियर सीधे आपके घर आकर फोन का पूरा डेमो देता है। जिसमें डिजाइन, फीचर्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल का अनुभव शामिल होता है। यह सुविधा 20 से 24 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। पहले चयनित यूजर्स को AGNI 4 Elite Pass दिया जाएगा, जिसकी मदद से उन्हें पर्सनलाइज्ड हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस मिलेगा। इस प्रक्रिया में किसी तरह की खरीदने की बाध्यता नहीं है। फोन पसंद आए तो खरीदें नहीं आए तो कोई दिक्कत नहीं है।

    Uploaded media

    कैसे बुक करें Lava Agni 4 का होम डेमो?

    फिलहाल यह सेवा दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के ग्राहकों के लिए शुरू की गई है। अगर आप यह रहते हैं। तो Lava Agni 4 का होम डेमो बहुत आसानी से बुक किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले लावा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और Register Now पर क्लिक करें। इसके बाद एक छोटा सा सवाल भरना होता है कि आप Lava के फैन क्यों हैं। फिर अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, पिन कोड और पूरा पता दर्ज करें। आखिर में अपनी पसंद की तारीख और टाइम स्लॉट चुनकर बुकिंग पूरा करें। बुकिंग कन्फर्म होने के बाद तय समय पर कंपनी का प्रतिनिधि आपके घर आकर आपको फोन का पूरा डेमो देगा।

    Lava Agni 4 के फीचर्स और कीमत  

    Lava Agni 4 में कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जो इसे एक दमदार मिड-रेंज फ्लैगशिप बना सकते हैं। फोन में 6.67-6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, 8GB RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS प्राइमरी लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP सेल्फी कैमरा शामिल होने की संभावना है। 5000mAh बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग, USB 3.2, IR ब्लास्टर और Wi-Fi 6E जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। अभी कंपनी ने कीमत घोषित नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 23,999-24,999 हजार  शुरुआती कीमत हो सकती है। फोन कई कलर ऑप्शन में मिलने की उम्मीद है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts