🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Raipur:रायपुर में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, विरोध के नाम पर बच्चों को सड़क पर उतारना बंद करें, अराजकता के खिलाफ दी चेतावनी

आंदोलन लोकतांत्रिक हो, लेकिन बच्चों को विरोध का मोहरा बनाना ठीक नहीं रायपुर में बाबा रामदेव की दो टूक,बाबा रामदेव ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को प्रदर्शनों में नहीं धकेला जाना चाहिए। उनके मुताबिक, विरोध लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से होना चाहिए, लेकिन आंदोलन के नाम पर अराजकता नहीं होनी चाहिए।
Follow on Google News
रायपुर में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, विरोध के नाम पर बच्चों को सड़क पर उतारना बंद करें, अराजकता के खिलाफ दी चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण और संवैधानिक विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता और बच्चों के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं किया जा सकता। रामदेव ने देश के बचपन, युवा पीढ़ी और भविष्य को लेकर भी चिंता जताई।

ये भी पढ़ें: Raipur: बंगाल की खाड़ी में तूफानी सिस्टम हुआ मजबूत,छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में रेड अलर्ट

विरोध में बच्चों के इस्तेमाल पर सवाल

बाबा रामदेव ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को प्रदर्शनों में नहीं धकेला जाना चाहिए। उनके मुताबिक, विरोध लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से होना चाहिए, लेकिन आंदोलन के नाम पर अराजकता नहीं होनी चाहिए।

दुनिया में कहीं ऐसा नहीं होता

रामदेव ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के लिए बच्चों को आगे करना उचित नहीं है। उन्होंने इसे बच्चों के शोषण से जोड़ते हुए कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में ऐसी स्थिति सामान्य नहीं मानी जाती। उन्होंने आंदोलनों को संवैधानिक, लोकतांत्रिक, नैतिक और मानवीय मूल्यों पर आधारित रखने की अपील की।

ये भी पढ़ें: Raipur: वंदे मातरम् के अपमान पर BJP का कांग्रेस के खिलाफ मशाल मार्च,रायपुर में गरजे भाजयुमो कार्यकर्ता

हिंदू-मुस्लिम नहीं, देश का भविष्य खतरे में

देश की मौजूदा परिस्थितियों पर बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध समेत विभिन्न सामाजिक और धार्मिक समुदायों को खतरे में बताने के बजाय देश के बचपन और युवा पीढ़ी की चिंता करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि देश का वर्तमान और भविष्य, प्रकृति, संस्कृति, सभ्यता, अखंडता और संप्रभुता वास्तविक चिंता के विषय हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

योग गुरु ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों को सही दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है। इन व्यवस्थाओं से जुड़े गंभीर सवालों का समाधान जरूरी है और इसमें सरकार की बड़ी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: Janjgir Champa: HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल का खेल,3 दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त

व्यवस्था बदलना किसी एक के बस की बात नहीं

बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे देश की व्यवस्था को बदलना किसी एक राजनीतिक दल, विपक्षी समूह या व्यक्ति के बस की बात नहीं है। इसके लिए सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक जागरूकता जरूरी है।

Gen-Z से हिंसा से दूर रहने की अपील

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाबा रामदेव ने Gen-Z से भी खास अपील की। उन्होंने युवाओं से हिंसा और कानून-व्यवस्था तोड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहने को कहा। उनका कहना है कि विरोध-प्रदर्शन संविधान के दायरे में रहकर ही किए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर में लीकेज,बाईपास पर मचा हड़कंप,पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा

नफरत की दीवारें गिरानी होंगी

रामदेव ने देश में नफरत की दीवारों को खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को “बांटो और राज करो” की नीति को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts