Dhamtrai:मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वही युवक मिला जिंदा,बेटे को जिंदा देखकर छलके आंसू

धमतरी में मृत मानकर अंतिम संस्कार किए गए 28 वर्षीय मोतीलाल विश्वकर्मा के जिंदा मिलने से सनसनी फैल गई। अब 28 जुलाई को सेमरा नाला से मिले शव की पहचान बड़ा सवाल बन गई है।ग्राम सुकली बरेली, जिला बलौदाबाजार निवासी 28 वर्षीय मोतीलाल विश्वकर्मा पिछले महीने से लापता था। परिवार उसकी तलाश कर रहा था। इसी बीच 28 जुलाई को सेमरा नाला के पास एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वही युवक मिला जिंदा,बेटे को जिंदा देखकर छलके आंसू

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने परिवार से लेकर पुलिस तक को हैरान कर दिया है। जिस युवक को परिवार मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर चुका था, वही युवक कुछ दिनों बाद जिंदा मिला। युवक के मिलने के बाद 28 जुलाई को सेमरा नाला के पास बरामद क्षत-विक्षत शव की पहचान पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उस शव की वास्तविक पहचान करना है।

यह भी पढ़ें: Bilaspur News: खूंटाघाट वेस्टवियर में खतरनाक सेल्फी का खेल, पुलिस ने रोका हादसा तेज बहाव के करीब पहुंचकर बना रहे थे रील, सुरक्षा गेट लांघकर खतरनाक इलाके में पहुंचे लोग

मृत समझा, अंतिम संस्कार भी कर दिया

ग्राम सुकली बरेली, जिला बलौदाबाजार निवासी 28 वर्षीय मोतीलाल विश्वकर्मा पिछले महीने से लापता था। परिवार उसकी तलाश कर रहा था। इसी बीच 28 जुलाई को सेमरा नाला के पास एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। परिवार ने शव की पहचान मोतीलाल के रूप में की और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: Janjgir Champa: HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल का खेल,3 दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त

मुंडन से लेकर सभी रस्में पूरी

परिवार ने युवक को मृत मानकर अंतिम संस्कार के साथ मृत्यु के बाद होने वाली तमाम रस्में भी पूरी कर दी थीं। मुंडन संस्कार सहित अन्य क्रिया-कर्म पूरे होने के बाद परिवार को यकीन था कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।

14 अगस्त को धमतरी में मिला जिंदा

मामले में उस वक्त नया मोड़ आया, जब 14 अगस्त को धमतरी के संबलपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास एक युवक मिला। युवक की हालत खराब थी। वरदान परमार्थ सेवा समिति के सदस्य पप्पू साहू ने उसकी मदद की और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के शिवा प्रधान से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर में लीकेज,बाईपास पर मचा हड़कंप,पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा

दस्तावेजों ने खोला बड़ा राज

शिवा प्रधान के मुताबिक युवक विक्षिप्त अवस्था में मिला था। उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। पहचान की कोशिश के दौरान उसके पास मिले दस्तावेजों से पता चला कि वह बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है। पुलिस की मदद से जब परिजनों से संपर्क किया गया, तो सामने आया कि युवक मोतीलाल विश्वकर्मा है।

परिवार के सामने आया हैरान कर देने वाला सच

जब पुलिस ने परिवार को मोतीलाल के जिंदा होने की जानकारी दी, तो उनके होश उड़ गए। जिस बेटे को वे मृत मान चुके थे, जिसका अंतिम संस्कार कर चुके थे और मृत्यु के बाद की रस्में भी पूरी कर चुके थे, वही उनके सामने जिंदा था।

यह भी पढ़ें: Raipur: आजादी की गाथा से विकास की तस्वीर तक, टाउन हॉल प्रदर्शनी में दिखा छत्तीसगढ़ का गौरव और भविष्य

बेटे को जिंदा देखकर छलके आंसू

इसके बाद शिवा प्रधान, पप्पू साहू और डोमन साहू मोतीलाल को उसके गांव लेकर पहुंचे। लंबे समय बाद बेटे को जिंदा देखकर परिवार भावुक हो गया। घर में मातम की जगह खुशी के आंसू दिखाई दिए।

अब सबसे बड़ा सवाल,नाले में मिला शव किसका?

मोतीलाल के जिंदा मिलने के बाद पूरे मामले का सबसे बड़ा रहस्य 28 जुलाई को बरामद शव बन गया है। आखिर वह शव किस व्यक्ति का था? क्या क्षत-विक्षत हालत के कारण पहचान में गलती हुई? या फिर इस मामले के पीछे कोई दूसरी कहानी छिपी है?

यह भी पढ़ें: Raipur: राष्ट्रीय ध्वज का अनादर,पेंड्रारोड स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की संवेदनशीलता पर उठे सवाल

पुलिस के सामने शव की पहचान की चुनौती

अब पुलिस को सेमरा नाला के पास मिले शव की वास्तविक पहचान करनी होगी। एक तरफ परिवार को उनका बेटा वापस मिल गया है, तो दूसरी तरफ जिस व्यक्ति का शव समझकर अंतिम संस्कार किया गया, उसकी पहचान अब जांच का अहम हिस्सा बन गई है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts