Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:रायपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, 3 महिलाएं गिरफ्तार

लालच और बीमारी-दुख दूर करने का दावा कर धर्म बदलने का दबाव? भनपुरी में हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच। शिकायत के मुताबिक, 21 अगस्त की दोपहर तरेंद्र कुमार वर्मा सुषमा कौशिक के घर पहुंचे थे। यहां पहले से करीब 20 से 25 लोग प्रार्थना कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्हें भी ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया।
रायपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, 3 महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के कथित प्रयास का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के आरोप के मुताबिक, उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव दिया गया और प्रार्थना के जरिए बीमारी व दुख-दर्द दूर होने की बात कही गई। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Raipur: स्कूल से घर लौटते घोंघा नदी में बहे तीन मासूम बच्चों के शव बरामद, गांव में पसरा मातम

प्रार्थना सभा में जुटे थे 20-25 लोग

शिकायत के मुताबिक, 21 अगस्त की दोपहर तरेंद्र कुमार वर्मा सुषमा कौशिक के घर पहुंचे थे। यहां पहले से करीब 20 से 25 लोग प्रार्थना कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्हें भी ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया।

धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का भी आरोप

मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सभा के दौरान हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गईं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में ‘ब्लैक करेंसी’ का बड़ा खेल बेनकाब,4 करोड़ से ज्यादा कैश के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

हिंदू संगठनों के पहुंचने से बढ़ा विवाद

घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने मौके से करीब 12 लोगों को थाने लाकर पूछताछ की।

शिकायत के बाद तीन महिलाओं पर कार्रवाई

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुषमा कौशिक, लक्ष्मी निषाद और सुरेखा रंगारे के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब सभा के आयोजन, कथित दबाव और अन्य आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में शिवसेना का प्रदर्शन, धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts