Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

मप्र के वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक से केकेआर फाइनल में पहुंची, हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा

आईपीएल : एलिमिनेटर के विजेता से होगी हैदराबाद की भिड़ंत
Follow on Google News
मप्र के वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक से केकेआर फाइनल में पहुंची, हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा

अहमदाबाद। मिचेल स्टार्क (34 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (24 गेंद में नाबाद 58) और मध्यप्रदेश के वेंकटेश अय्यर (28 गेंद में नाबाद 51) की आक्रामक पारियों से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 38 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

सनराइजर्स की पारी को 159 रन पर समेटने के बाद केकेआर ने महज 13.4 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बना कर चौथी बार इस लीग में फाइनल का टिकट कटाया। सनराइजर्स को 26 मई को खेले जाने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच बुधवार को खेले जाने वाले एलिमिनेटर के विजेता से शुक्रवार (24 मई) भिड़ना होगा। श्रेयस और वेंकटेश दोनों ने अपनी नाबाद पारियों में एक समान पांच चौके और चार छक्के जड़े।

People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts