PlayBreaking News

IND vs NZ 2nd ODI :न्यूजीलैंड का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला, कोहली से एक बार फिर रहेगी बड़ी पारी की उम्मीदें

डेरिल मिचेल ने इस सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 84 रन बनाए थे। हालांकि, टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके
Follow on Google News
न्यूजीलैंड का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला, कोहली से एक बार फिर रहेगी बड़ी पारी की उम्मीदें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस जतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया पहले वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में अगर भारत आज दूसरा मैच भी जीत लेता है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगा।

    भारतीय होम ग्राउंड पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल सात वनडे सीरीज खेली गई हैं और सभी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास कीवी टीम के खिलाफ लगातार आठवीं घरेलू वनडे सीरीज जीतने का शानदार मौका है। हालांकि दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को एक झटका लगा है। पहले मुकाबले में चोटिल हुए ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में आज के मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है।

    आयुष बडोनी कर सकते हैं डेब्यू

    पहले मैच में इंजर्ड हुए वॉशिंगटन सुंदर वन-डे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम ने आज उनकी जगह प्लेइंग-XI में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया है। टीम इंडिया पहले वनडे में जीत के साथ सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत आज दूसरा मैच भी जीतता है, तो वह सीरीज भी जीत लेगा।

    विराट 1 रन बनाते ही तोड़ेंगे सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट युग का महानतम बल्लेबाज माना जाता है और अब वह एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने से महज एक कदम दूर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए कोहली को अब सिर्फ एक रन की जरूरत है। 

    न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर में कुल 1750 रन पूरे कर लिए और ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

    पहले मैच में छाए जैमिसन

    न्यूजीलैंड की ओर से पहले वनडे मुकाबले में डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली, हालांकि वह अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। गेंदबाजी में काइल जैमीसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ जैमीसन मौजूदा सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। 

    प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

    न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts