Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ICC ने सुधारी अपनी गलती :विराट के दिन कम बताए थे, रैकिंग में तीसरे नं. पर पहुंचे कोहली, पहले भी हुई कई चूक

भारत दौरे पर आई मेहमान टीम के खिलाफ विराट कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली थी। जिसका सीधा परिणाम उनकी रैंकिग में देखने को मिला। जिससे उनरे रैटिंग पॉइंट्स बढ़कर 785 हो गए।
Follow on Google News
विराट के दिन कम बताए थे, रैकिंग में तीसरे नं. पर पहुंचे कोहली, पहले भी हुई कई चूक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICC ने इस हफ्ते अपनी वन-डे रैंकिंग जारी की थी। जिसमें भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर विराट कोहली टॉप पॉजिशन पर काबिज थे। हालांकि ये काउंसिल की गलती से हुई थी। जिसमें सुधार कर लिया गया है। आईसीसी ने विराट के पहले नं. पर रहने के दिन कम बताए थे। 

    अब तीसरे नं. पर पहुंचे कोहली

    बता दें 14 जनवरी को ICC ने विराट से जुड़ा डेटा सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेकिन, यह बाद में गलत साबित हुआ। परिषद को जैसे ही अपनी गलती का अंदाजा हुआ तो उन्होंने कॉपी में सुधार किया। जहां पहले ICC ने जानकारी दी थी विराट 825 दिनों तक वन-डे में नंबर-1 स्थान पर रहे। हालांकि बाद में आईसीसी ने स्पष्ट किया कि कोहलनी 1547 दिनों तक वन-डे क्रिकेट में टॉप पर काबिज थे। 

    न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी से फायदा

    भारत दौरे पर आई मेहमान टीम के खिलाफ विराट कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली थी। जिसका सीधा परिणाम उनकी रैंकिग में देखने को मिला। जिससे उनरे रैटिंग पॉइंट्स बढ़कर 785 हो गए। वहीं इसके जरिए उन्होंने अन्य बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर पहुंचे थे। इस उपलब्धि के बाद विराट करियर में 11वीं बार वन-डे में टॉप पर पहुंचे हैं।

    ICC की रैंकिग में 3 बड़ी चूक, भारत 2 बार टेस्ट का बादशाह बना

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की रैंकिंग में गलती का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार रैंकिंग अपडेट में चूक सामने आ चुकी है। खास तौर पर दो मामलों में तो टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट की नंबर-1 टीम घोषित कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसे गलती मानते हुए सुधार किया गया।

    पहला मामला: ढाई घंटे तक भारत टॉप पर

    पहली घटना 18 जनवरी 2022 की है। ICC की आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर करीब 1:30 बजे भारत को नंबर-1 टेस्ट टीम दिखाया गया। हालांकि, महज ढाई घंटे बाद ही शाम 4 बजे रैंकिंग में बदलाव कर दिया गया। भारत को फिर से नंबर-2 और ऑस्ट्रेलिया को नंबर-1 टेस्ट टीम घोषित कर दिया गया।

    दूसरा मामला: 6 घंटे की ‘बादशाहत’

    दूसरी गलती फरवरी 2022 में सामने आई। ICC की एक और तकनीकी चूक के चलते भारत को दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट की नंबर-1 टीम बना दिया गया। यह स्थिति करीब 6 घंटे तक बनी रही। इसके बाद ICC ने नई रैंकिंग जारी की, जिसमें भारत दोबारा दूसरे स्थान पर और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर पहुंच गया।

    तीसरा मामला: लिस्ट से 'रो-को' के नाम गायब

    तीसरी बड़ी चूक 20 अगस्त 2025 को हुई, जब ICC की ताजा रैंकिंग से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम ही गायब हो गए। इस गलती को लेकर काफी चर्चा हुई। करीब 4 घंटे बाद ICC ने संशोधित रैंकिंग जारी कर इस त्रुटि को ठीक किया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts