Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सबक :RCB बेंगलुरु में नहीं खेलेगी अपने मुकाबले, मुंबई- रायपुर फ्रेंचाइजी के नए वेन्यू होंगे

RCB बेंगलुरु में नहीं खेलेगी अपने मुकाबले, मुंबई- रायपुर फ्रेंचाइजी के नए वेन्यू होंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के घरेलू मैचों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, RCB अगले सीजन में अपने होम मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी। दावा किया जा रहा है कि टीम अपने घरेलू मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेल सकती है।

    Uploaded media

    मैनेजमेंट की दोनों शहरों को 'होम वेन्यू' बनाने की प्लानिंग

    रिपोर्ट्स के अनुसार, RCB प्रबंधन ने आईपीएल 2026 के लिए इन दोनों स्टेडियम को होम वेन्यू बनाने की योजना तैयार की है। इस प्लान के तहत टीम नवी मुंबई में 5 और रायपुर में 2 घरेलू मैच खेल सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि RCB ने अब तक कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों के आयोजन को लेकर कोई औपचारिक बातचीत नहीं की है। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि फ्रेंचाइजी फिलहाल बेंगलुरु को होम वेन्यू बनाने के मूड में नहीं है।

    चिन्नास्वामी भगदड़ में हुई थी 11 मौतें

    इस फैसले के पीछे जून में हुई एक दुखद घटना को अहम वजह माना जा रहा है। 4 जून को बेंगलुरु में RCB के आईपीएल खिताब जीतने के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजनों को लेकर सख्त रुख अपना लिया था। हालात ऐसे बने कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी विजय हजारे ट्रॉफी और विमेंस वर्ल्ड कप के कुछ मैच बेंगलुरु से बाहर शिफ्ट करने पड़े।

    इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए RCB प्रबंधन वैकल्पिक होम वेन्यू की तलाश में जुटा है। अगर यह रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो आईपीएल 2026 में पहली बार RCB अपने पारंपरिक घरेलू मैदान के बजाय नवी मुंबई और रायपुर में अपने होम मैच खेलती नजर आएगी।

    इधर, RR भी करने जा रही बदलाव

    आईपीएल 2026 को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स भी इस सीजन में अपने घरेलू मैच जयपुर के बजाय पुणे में खेल सकती है। दावा किया जा रहा है कि टीम अपने होम मुकाबले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में कराने की तैयारी कर रही है, जबकि परंपरागत रूप से जयपुर उसका घरेलू मैदान रहा है।

    Uploaded media

    रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर स्थित स्टेडियम को लेकर एक प्राइवेट कंपनी से सर्वे कराया था। इस सर्वे में स्टेडियम की स्थिति को नाजुक बताया गया है और रिनोवेशन की जरूरत पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट में सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े जोखिमों की भी आशंका जताई गई है। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts