PlayBreaking News

Chhinaswamy Stadium :RCB ने पेश की स्टेडियम में 350 कैमरे लगवाने की मांग, फ्रेंचाइजी खर्च खुद उठाने को तैयार

Follow on Google News
RCB ने पेश की स्टेडियम में 350 कैमरे लगवाने की मांग, फ्रेंचाइजी खर्च खुद उठाने को तैयार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों के सुरक्षित आयोजन को लेकर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को एक अहम प्रस्ताव भेजा है। फ्रेंचाइजी ने स्टेडियम में भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए 300 से 350 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कैमरे लगाने की पेशकश की है।

    4.5 करोड़ का खर्च, फ्रेंचाइजी खुद उठाएगी

    RCB के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 4.5 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसे फ्रेंचाइजी स्वयं वहन करेगी। इन AI कैमरों के जरिए दर्शकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी। खास तौर पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर रियल टाइम मॉनिटरिंग से अवैध प्रवेश पर रोक लगेगी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करना संभव होगा। फ्रेंचाइजी का दावा है कि इससे मैचों के दौरान फैंस की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत हो जाएगी।

    भगदड़ में 11 लोगों की मौत

    गौरतलब है कि पिछले साल IPL ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्टेडियम में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। जांच रिपोर्ट में भीड़ प्रबंधन की गंभीर खामियों को हादसे की बड़ी वजह बताया गया था और इसके लिए RCB को भी जिम्मेदार ठहराया गया था।

    अब RCB की इस नई पहल को स्टेडियम में क्रिकेट गतिविधियां दोबारा शुरू करने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    आखिर AI एंट्री क्यों

    RCB के मुताबिक, प्रस्तावित AI कैमरा सिस्टम वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट डेटा के जरिए काम करेगा। यह तकनीक स्टेडियम में किसी भी तरह की अवैध एंट्री, घुसपैठ या संभावित सुरक्षा खतरे को पहले ही पहचानने में सक्षम होगी, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। इस सुरक्षा पहल को लागू करने के लिए RCB ने टेक्नोलॉजी कंपनी स्टैक्यू के साथ साझेदारी की है। यह कंपनी ऑटोमेशन और डेटा आधारित तकनीकों के जरिए पहले भी सार्वजनिक सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को मजबूत करने के प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts