PlayBreaking News

महाराष्ट्र में BJP की विजय पताका : PM Modi ने दी बधाई, कहा-'महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता हुआ और मजबूत'  

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र वासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मजबूत हुआ है।
Follow on Google News
 PM Modi ने दी बधाई, कहा-'महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता हुआ और मजबूत'   
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनावों में से ज्यादातर में BJP गठबंधन को जीत मिली है बृहन्मुंबई नगर निगम में BMC में BJP समर्थित महायुति गठबंधन के प्रत्याशी जीते हैं। महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के रहवासियों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा है कि यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है।

    Twitter Post

    जन समर्थक सुशान के एजेंडे को आशीर्वाद

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य के मेहनती लोगों ने NDA के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है। अलग-अलग नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मजबूत हुआ है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विजन लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का मैं आभारी हूं। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है।

    एशिया के सबसे अमीर निकायों में से एक

    राज्य में हुए नगर निगम चुनावों के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन स्पष्ट बढ़त बनाता नजर आ रहा है। गुरुवार को हुए मतदान के बाद मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इन चुनावों का सबसे बड़ा और अहम मुकाबला बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का है, जिसे न सिर्फ भारत की सबसे समृद्ध स्थानीय निकाय संस्था माना जाता है, बल्कि यह एशिया की सबसे अमीर नगर निगमों में भी शामिल है। 

    227 वार्डों में महायुति की मजबूत स्थिति

    मतगणना के दौरान सामने आए ताजा रुझानों के अनुसार, बीएमसी के कुल 227 वार्डों में से महायुति गठबंधन 116 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना (UBT) गठबंधन 85 वार्डों में आगे चल रहा है। मौजूदा आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि बीएमसी की सत्ता में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts