PlayBreaking News

परदे पर पहली बार टकराएंगे दो ‘फाइटर’ सितारे,एक्शन लव स्टोरी के लिए हैं तैयार

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। मिलाप जावेरी की अगली एक्शन-रोमांटिक फिल्म में दोनों की हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट देखने को मिलेगा। कीर्ति शेट्टी फीमेल लीड, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ प्रोडक्शन। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होगी और एक्शन की नई बेंचमार्क सेट करेगी।
Follow on Google News
एक्शन लव स्टोरी के लिए हैं तैयार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के दो सबसे फिट और दमदार एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल पहली बार एक साथ बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं। लंबे समय से जिस कॉम्बिनेशन का दर्शक इंतजार कर रहे थे, वह अब हकीकत बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अभिनेता निर्देशक मिलाप जावेरी की अगली फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे। फिलहाल फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि यह एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म होगी।

    फिटनेस, मार्शल आर्ट्स और खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं दोनों एक्टर

    फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को खास तौर पर टाइगर और विद्युत की एक्शन इमेज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। दोनों ही कलाकार अपनी जबरदस्त फिटनेस, मार्शल आर्ट्स और खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनकी जोड़ी को लेकर फैंस के बीच पहले से ही भारी एक्साइटमेंट है।

    फिल्म में हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और रॉ स्टंट्स दिखेंगे

    सूत्रों के अनुसार, फिल्म में दर्शकों को हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और रॉ स्टंट्स देखने को मिलेंगे। यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक इंटेंस लव स्टोरी भी होगी, जहां इमोशन और एक्शन दोनों का बराबर तड़का लगेगा। फिल्म में कीर्ति शेट्टी को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। यह उनके करियर की एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म मानी जा रही है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज़ कर रही है और इसका प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है। खास तौर पर एक्शन सीक्वेंस की प्लानिंग पर मेकर्स का फोकस है, ताकि यह फिल्म एक्शन के मामले में नई बेंचमार्क सेट कर सके।

    विद्युत जामवाल  इंटरनेशनल प्रोजेक्ट ‘स्ट्रीट फाइटर’ में भी दिखाई देंगे

    वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ अपनी मौजूदा फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे। वहीं, विद्युत जामवाल हाल ही में ‘माधारासी’ में नजर आए हैं और जल्द ही इंटरनेशनल प्रोजेक्ट ‘स्ट्रीट फाइटर’ में भी दिखाई देंगे। कुल मिलाकर, टाइगर और विद्युत की यह पहली जुगलबंदी बड़े पर्दे पर एक्शन लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाली है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts