Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रक में 354 पशुओं को ले जा रहा था, 7 आरोपी गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

कटनी पुलिस ने अवैध और क्रूरता पूर्वक पशु परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 चक्का टाटा ट्रक को पकड़ा है। वाहन में बड़ी संख्या में भेड़ और बकरी-बकरे भरे मिले, जिसके बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ट्रक में 354 पशुओं को ले जा रहा था, 7 आरोपी गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

कटनी। मुखबिर की सूचना पर चौकी निवार पुलिस ने कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर पंछी ढाबा के सामने, लखापतेरी में ट्रक को रोककर चेकिंग की। वाहन में कुल 354 पशु मिले, जिनमें 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ और 40 बकरी-बकरे शामिल हैं। पशुओं को दो पार्टिशन बनाकर अत्यधिक संख्या में और क्रूरता पूर्वक भरा गया था। आवश्यक दस्तावेज और वैध परमिट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने ट्रक और 354 पशुओं को जब्त कर 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर ट्रक की चेकिंग की

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी माधव नगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार सउनि. अंजनी कुमार मिश्र ने हमराही स्टाफ के साथ कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि 12 चक्का टाटा ट्रक क्रमांक MP17HH3130 में भेड़ और बकरी-बकरों को बिना वैध परमिट के क्रूरता पूर्वक भरकर कटनी से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मप्र हाईकोर्ट ने कहा-‘रिटायरमेंट के 7 साल बाद पेंशन से नहीं की जा सकती वसूली’, राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज  

ट्रक में मिले 354 पशु

सूचना पर चौकी निवार पुलिस ने कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर पंछी ढाबा के सामने, लखापतेरी में उक्त वाहन को रोककर चेकिंग की। वाहन की तलाशी और पशुओं की गिनती करने पर कुल 354 पशु पाए गए। 

Breaking News

7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन चालक और वाहन में सवार कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जितेन्द्र कुमार वर्मा, मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बबलू, संतलाल गोंड, रनबहादुर सिंह, बब्बन सिंह, गुरुदेव सिंह और अशोक शुक्ला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों में रीवा, सीधी और बगदरा क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: कटनी में कार से 20 पेटी देसी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार; मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने 12 चक्का टाटा ट्रक एवं 354 पशुओं को जब्त कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(क), 11(ए)(ई) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts